आनंद के साथ लंदन में मना रहीं जन्मदिन

कानपुर। बॉलीवुड में अपने फैशन और स्टाइलिस्ट लुक के लिए पहचानी जाने वाली सोनम कपूर 9 जून, 1985 में जन्मी थीं। बॉलीवुड में फिल्म सांवरिया से रणबीर कपूर के साथ डेब्यू करने वाली सोनम आज 33 साल की हो गई हैं। सोनम का ये जन्मदिन उनके लिए काफी खास है क्योंकि शादी के बाद ये उनका पहला बर्थडे होगा जो वो अपने पति आनंद आहूजा के साथ मनाएंगी। वैसे भी सोनम और आनंद शादी के बाद से एक दूसरे को ज्यादा वक्त नहीं दे पाए हैं। अब सोनम के जन्मदिन के बहाने ही सही दोनों एक दूसरे के साथ प्यार भरे पल तो बिता पाएंगे। दरअसल शादी के तुरंत बाद सोनम कांस फिल्म फेस्टीवल में बिजी रहने लगी थीं और फिर सोनम 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हो गईं।

सोनम शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन आनंद के साथ लंदन में कर रही हैं सेलीब्रेट,'वीरे' भी हो सकते हैं साथ

जन्मदिन पर 'वीरे' भी हो सकते हैं साथ

सोनम और आनंद ने लंदन में तीन बीएचके का एक फ्लैट खरीदा था। वहीं पर आनंद, सोनम का जन्मदिन सेलीब्रेट करना चाहते हैं। इस मौके पर सोनम ने अपनी 'वीरे दी वेडिंग' की को स्टार को भी इनवाइट किया है। मिड डे को दिए एक इंटरव्यू के मुताबिक सोनम ने कहा 'मेरे बर्थडे पर मेरी फ्रेंड शहला खान और समयुक्ता नायर लंदन आएंगी। दोनों लंदन में किसी होटल में नहीं रुकेंगी बल्कि आनंद और मेरे लंदन वाले घर में ही साथ रहेंगी। मैं चाहती हूं की हमारे घर में मैं स्वरा के लिए भी एक रूम खाली रखूं और मुझे उम्मीद है कि वो जरूर आएगी।' सोनम ने कहा कि उन्होंने अपनी 'वीरे दी वेडिंग' की गर्ल्स करीना कपूर और स्वरा दोनों को अपने जन्मदिन के मौके पर लंदन के अपने घर में सेलीब्रेशन पर इनवाइट किया था।

सोनम शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन आनंद के साथ लंदन में कर रही हैं सेलीब्रेट,'वीरे' भी हो सकते हैं साथ

सोनम की जिंदगी में ये 3 जगह हैं खास

सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोनों के ही लिए उनके जीवन में तीन जगह सबसे अहम हैं। दोनों की इन तीन महत्वपूर्ण जगहों में दिल्ली, मुंबई और लंदन शामिल है। दरअसल सोनम और उनका परिवार मुंबई में रहता और उनकी ससुराल दिल्ली है। इसलिए ये दोनों ही जगहें सोनम कपूर के लिए बहुत खास हैं। वहीं दोनों ने अपनी शादी से कुछ ही दिन पहले लंदन के नॉटिंगम हिल में तीन बीएचके का एक फ्लैट ले लिया है। इसलिए अब सोनम के लिए लंदन भी काफी खास बन गया है। मालूम हो कि सोनम और आनंद का खरीदा ये पहला घर है। हालांकि महीने भर पहले ये बात सामने आ रही थी कि दोनों शादी करके लंदन में ही बस जाएंगे पर अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

सोनम शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन आनंद के साथ लंदन में कर रही हैं सेलीब्रेट,'वीरे' भी हो सकते हैं साथ

सोनम कपूर और आनंद आहूजा फिर दिखे एक दूसरे पर प्यार बरसाते, तस्वीरें हैं गवाह

'वीरे दी वेडिंग' की सक्सेज के बाद आनंद के साथ लंदन में फुर्सत के पल बिताएंगी सोनम कपूर

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk