प्रियंका ने साइन की ये फिल्म

कानपुर। प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पूरे कर जल्द ही बॉलीवुड की गलियों में दोबारा नजर आने वाली हैं। प्रियंका सलमान की फिल्म 'भारत' में तो अहम रोल में नजर आएंगी ही साथ ही एक और हिंदी फिल्म उनके हाथ लग गई है। प्रियंका ने इस बात का खुलासा खुद अपने इंस्टाग्राम स्टेटस से किया। प्रियंका ने स्टेटस पर एक पोस्ट कर लिखा, 'और ये शुरू होने वाला है, तैयारियां, हिंदी मूवी।' इसके साथ एक ड्रॉफ्ट नजर आ रहा है जिस पर फिल्म का नाम साफ देखा जा सकता है 'द स्काई इज पिंक'। इस स्क्रीनप्ले को सोनाली बोस ने लिखा है। इस तस्वीर को देख कर तो फैंस यही सोच रहे हैं की प्रियंका को उनकी दूसरी हिंदी फिल्म मिल गई और इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

'भारत' के अलावा प्रियंका के हाथ लगी एक और हिंदी फिल्म,शेयर की मूवी की स्क्रिप्ट

भारत में होंगी इन स्टार्स के अपोजिट

सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' की बात की जाए तो इसमें सलमान के अलावा तीन फीमेल एक्ट्रेस भी अभिनय करते दिखेंगी। प्रियंका चोपडा़, दिशा पटानी और तब्बू। फिल्म 'भारत' के बारे में कई बातें सामने आ रही हैं। फिल्म की रिलीज अगले साल 2019 तक बताई जा रही है। इस फिल्म के साथ-साथ प्रियंका अपने कथित बॉइफ्रेंड निक जोनस के साथ रिलेशनशिप में होने की वजह से भी चर्चा में हैं। प्रियंका और निक इन दिनों जहां भी साथ दिखते हैं एक दूसरे का हाथ पकड़े जरूर नजर आ जाते हैं। प्रियंका ने निक को अपनी मां से भी मिलवाया वहीं निक ने भी प्रियंका को अपने परिवार से रूबरू करवाया था। दोनों की अंगूठी बदलने की खबरें भी सामने आ रही थीं।  

'भारत' के अलावा प्रियंका के हाथ लगी एक और हिंदी फिल्म,शेयर की मूवी की स्क्रिप्ट

निक के साथ साइकलिंग कर रहीं

प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ कोई भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका नहीं छोड़ते। कभी दोनों वकेशन के लिए गोवा चले जाते हैं तो कभी कहीं। दो दिन पहले आई इंस्टाग्राम अपडेट के मुताबिक दोनों न्यूयॉर्क की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए थे। निक और प्रियंका इस दौरान सड़कों पर चलते हुए एक दूसरे का हाथ थामें नजर आए। दोनों की सगाई और शादी की कई सारी तारीखें सामने आ रही हैं पर इस कपल ने खुद अभी तक अपने प्यार और शादी का कोई आफिशल खुलासा नहीं किया है।

'भारत' के अलावा प्रियंका के हाथ लगी एक और हिंदी फिल्म,शेयर की मूवी की स्क्रिप्ट

प्रियंका चोपडा़ बॉइफ्रेंड निक जोनस संग साइकल पर सवार हो नाप रहीं न्यूयॉर्क की सड़कें, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपडा़ ने इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी को दी मात, फिर भी मोदी नहीं मान रहे हार

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk