मुंबई, (मिडडे)। फेमस एक्ट्रेस तब्बू का असली और पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। वास्तव में जब वह 1985 में हम नौजवान में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी पहली फिल्म पर काम कर रही थीं, तब देव आनंद ने उन्हें तब्बू नाम दिया था जो उसके बाद कभी नहीं बदला।

'दे दे प्यार दे' एक्ट्रेस तब्बू की जिंदगी से जुड़ी ये निजी बातें नहीं जानते होंगे आप

हांलाकि तब्बू ने मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री हैं, पर इसके अलावा उन्होंने अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी और बंगाली भाषा की फिल्मों में भी अभिनय किया है।

तब्बू के पिता का नाम जमाल हाशमी और मां का नाम रिजवाना था और वो हैदराबादी मुस्लिम परिवार में जन्मी थीं। उनके माता-पिता का तलाक जब वह बच्ची थीं तभी हो गया था। उनकी मां एक स्कूल टीचर थीं और नाना रिटायर्ड प्रोफेसर थे जो एक स्कूल चलाते थे।

'दे दे प्यार दे' एक्ट्रेस तब्बू की जिंदगी से जुड़ी ये निजी बातें नहीं जानते होंगे आप

हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल में अपने स्कूली एजुकेशन पूरी करने के बाद तब्बू 1983 में मुंबई चली गईं और सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई की।

बहुत कम लोग जानते हैं कि हम नौजवान से पहले, तब्बू ने 1980 में फिल्म बाज़ार में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी।

'दे दे प्यार दे' एक्ट्रेस तब्बू की जिंदगी से जुड़ी ये निजी बातें नहीं जानते होंगे आप

दिसंबर 1987 में, बोनी कपूर की दो प्रमुख फिल्में आई थीं रूप की रानी चोरों का राजा और प्रेम। प्रेम में, तब्बू को संजय कपूर के साथ साइन किया गया था। इस फिल्म को बनने में आठ साल लगे और यह बोनी कपूर के प्रोडक्शन करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई और तब्बू के लिए बड़ा झटका।

'दे दे प्यार दे' एक्ट्रेस तब्बू की जिंदगी से जुड़ी ये निजी बातें नहीं जानते होंगे आप

ये बात भी बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनेत्री के रूप में तब्बू की पहली तेलुगु फ़िल्म दक्षिण के सुपरस्टार वेंकटेश के साथ कुली नंबर 1 थी, जो 1991 में रिलीज़ हुई थी।

'दे दे प्यार दे' एक्ट्रेस तब्बू की जिंदगी से जुड़ी ये निजी बातें नहीं जानते होंगे आप

तब्बू ने सलमान खान और अजय देवगन के साथ अपने बॉन्ड की बात करते हुए कहा कि उनके साथ अनकंडीशनल रिश्ता है। वो मानती हैं कि वे दोनों उन्हें कभी भी किसी भी तरह से गिरने नहीं देंगे। सलमान और अजय उनकी फैमली की तरह हैं।

फिल्म दे दे प्यार दे में अजय देवगन के साथ दिखने के बाद वह 5 जून को रिलीज हो रही फिल्म भारत में सलमान खान के साथ दिखेंगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk