कानपुर। प्रियंका चोपडा़ कभी निक संग शादी की बात पर तो कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। इस बार फिर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है जिसमें वो गले में टॉवेल लटकाए जिम में वर्कआउट कर अपना पसीना बहा रही हैं। प्रियंका के इस पोस्ट से ज्यादा उस पर रणवीर सिंह ने कमेंट के जरिए जो सवाल पूछा है वो इंटरेस्टिंग है। दरअसल प्रियंका के इस पोस्ट पर रणवीर ने कमेंट कर एक पूछा, 'पीसी वर्किंग आउट? अब मैंने सब कुछ देख लिया है... जिम में वर्कआउट के बाद तुम क्या खाती हो।' रणवीर ने पीसी से ये सवाल बडे़ ही मजाकिया तरीके से पूछा जिस पर प्रियंका ने अपना इंटरेस्टिंग रिएक्शन दिया हैं।

'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह ने पूछा ऐसा सवाल,सोशल मीडिया पर प्रियंका का बन गया मजाक

प्रियंका चोपडा़ ने रणवीर को दिया करारा जवाब

प्रियंका ने रणवीर का ये कमेंट देख कर तुरंत रीएक्ट किया और कहा, 'नहीं यार... मैंने तुमसे ही फोकस और डेडीकेशन सीखा है।' प्रियंका ने रणवीर के सवाल को नजरअंदाज करते हुए ये जवाब दिया है। मालूम हो कि प्रियंका रणवीर सिहं के साथ फिल्म 'गुंडे' में नजर आई थीं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने रणवीर सिहं के साथ अपना लाइव चैट वीडियो भी पोस्ट किया था। प्रियंका ने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए रणवीर सिहं की काफी तारीफ की और लिखा, 'थैंक यू... रणवीर सिंह एक रॉकस्टार बनने के लिए... तुम्हारा इंटरनेशनल वुमन्स डे पर मैसेज करना अच्छा लगा।'

'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह ने पूछा ऐसा सवाल,सोशल मीडिया पर प्रियंका का बन गया मजाक

प्रियंका ने निक से सगाई की बात पर कहा

प्रियंका चोपडा़ काफी समय से अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंक इस बार दिल्ली एयरपोर्ट पर बिना इंगेजमेंट रिंग के स्पॉट हुई थीं। इस बात से फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। प्रियंका ने निक से सगाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'ये जरूरी नहीं है कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ से जुडी़ हर बात को सार्वजनिक कर दूं। मेरी पर्सनल जिंदगी में हो रही हर हलचल खबर बनाने के लिए नहीं है। अगर 90 प्रतिशत मेरी जिंदगी सार्वजनिक है तो कम से कम 10 प्रतिशत उसमें मेरा खुद का भी हिस्सा है। मैं एक महिला हूं और मुझे मेरी चीजों को अपने तक रखने का पूरा हक है।'

'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह ने पूछा ऐसा सवाल,सोशल मीडिया पर प्रियंका का बन गया मजाक

तो इसलिए प्रियंका कैमरे की नजर से छुपाती दिखीं अपनी इंगेजमेंट रिंग

तस्वीरें : 'लवरात्री' के प्रमोशनल इवेंट पर 'भारत' को मिली लाइम लाइट, सलमान ने प्रियंका के लिए कही ये बात

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk