नई दिल्ली (पीटीआई)। भारतीय महिला डिस्कस खिलाड़ी कृष्णा पूनिया अब एक नई पारी शुरु करने जा रही। मंगलवार को आए राजस्थान विधान सभा चुनाव परिणाम में पूनिया ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की है। कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ी पूनिया ने बसपा के मनोज नयानगली को हराया। पूनिया अब शदुलपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक बन जाएंगी। पूनिया ने कुल 18,084 वोटों के अंतर से यह जीत दर्ज की। पूर्व भारतीय एथलीट रहीं पूनिया को इस चुनाव में कुल 70020 वोट मिले।

दूसरी बार चुनाव लड़कर हासिल की जीत

36 साल की कृष्णा पूनिया ने दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। पिछली बार उन्हें हार मिली थी मगर अब वह जीत के साथ राजनीतिक मैदान में वापसी कर रही हैं। राजनीति से अलग पूनिया को उनके खेल के लिए जाना जाता रहा है। साल 2010 में काॅमनवेल्थ गेम्स में डिस्कस थ्रो में पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता था। यही नहीं 2012 लंदन ओलंपिक में पूनिया ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 63.62 मीटर लंबा थ्रो फेंका था, हालांकि उन्होंने पांचवीं बारी में ऐसा कर पाया था।

पद्म श्री अवार्ड जीत चुकी हैं पूनिया

कृष्णा पूनिया का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ था। मगर साल 2000 में पूनिया ने राजस्थान के वीरेंद्र सिंह पूनिया से शादी कर ली और अब वह यहां की विधायक बन गईं। पूनिया और उनके पति रेलवे में नौकरी करते हैं और जयपुर में रहते हैं। साल 2011 में भारत सरकार ने कृष्णा को पद्म श्री से भी नवाजा था।

15 साल बाद चेहरा बदलकर फिर मैदान में उतरे 'द्रविड़', भारत को दिलाई एडीलेड में जीत

आईपीएल 2019 : इस बार सबसे मंहगे खिलाड़ियों में कोई भारतीय नहीं, 18 दिसंबर को होगी नीलामी