JAMSHEDPUR: कोल्हान विश्वविद्यालय के तत्वाधान में जेआरडी स्पो‌र्ट्स परिसर में चल रहे तीरंदाजी व मुक्केबाजी की चांसलर ट्रॉफी का समापन मंगलवार की शाम को हुआ। इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम ने 31 पदक लाकर ओवरऑल चैंपियन बना। उप विजेता रांची विश्वविद्यालय की टीम रही। पुरुष व महिला मुक्केबाजी में कोल्हान विवि विजेता तथा श्यामा प्रसाद विवि उप विजेता बना। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विवि की कुलपति प्रोफेसर डॉ। शुक्ला माहांती उपस्थित थी। इसके अलावा टाटा स्टील जेआरडी के हेड स्पो‌र्ट्स आशीष कुमार, प्रोवीसी डॉ। रणजीत कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ। एसएन सिंह, प्रॉक्टर डॉ। एके झा, डीएसडब्ल्यू डॉ। टीसीके रमण, प्रिंसिपल डॉ। अमर सिंह, डॉ। पूर्णिमा कुमार, डॉ। मुदिता चंद्रा, डॉ। वीके सिंह, डॉ .मो। जकारिया, डॉ। प्रसन दत्त सिंह, खेल प्रभारी डॉ। मनमथ सिंह, अंबरीश दास, डॉ। आरके चौधरी, दीपांजय श्रीवास्तव, भूषण कुमार सहित कई सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।

किस यूनिवर्सिटी को कितने मेडल

विवि - स्वर्ण - रजत - कांस्य

कोल्हान विवि - 08 - 15 - 08

रांची विवि - 07 - 03 - 07

बीबीएमके विवि - 03 - 00 - 03