छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: फेस्टिव सीजन में स्टील सिटी के सभी कॉलेज और स्कूल 15 अक्टूबर से 17 नंबर तक बंद रहेंगे। गुरुवार को कोल्हान यूनीवर्सिटी, शिक्षा विभाग व निजी स्कूलों ने छुट्टी की घोषणा कर दी हैं। इस वर्ष सरकारी विद्यालयों को एक दिन स्थानीय स्तर पर छुट्टी का अधिकार दिया है। कोल्हान विश्वविद्यालय ने गाइड लाइन जारी की है कि यूनीवर्सिटी में अवकाश होने पर ही विद्यालय बंद रहेंगे। छुट्टी के दौरान नॉन टीचिंग स्टॉफ और कार्यालय खुले रहेंगे।

बंद रहेंगे क्लास

कॉलेजों में दुर्गापूजा, करवाचौथ, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धनपूजा, भाईदूज, कालीपूजा, छठ पूजा त्योहारों के चलते एक 15 अक्टूबर से 17 नंवबर तक टीचिंग बंद रहेगी। विश्वविद्यालय दुर्गा पूजा के लिए 15 से 22 अक्टूबर, दीपावली व छठ के लिए 5 नवंबर से 17 नवंबर तक बंद रहेगा। इसके बीच की अवधि के दिन कार्यालय खुला रहेगा जहां छात्र मार्कशीट प्रोविजनल समेत कार्यालय के काम करा सकेंगे। इससे पूर्व 9 एवं 10 अक्टूबर को भी दुर्गापूजा कलश स्थापना पर भी छुट्टी है। वहीं सरकारी स्कूलों में 15 से 19 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा, 07, 08 व 09 नवंबर को दीपावली चित्रगुप्त पूजा और भाई फोटा, छठ पूजा, बाल दिवस व झारखंड स्थापना दिवस की छुट्टी ह। शहर के निजी स्कूल 14 से 24 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा व लक्ष्मी पूजा की छुट्टी रहेगी। 7 व 8 नंवबर को दीपावली, 13 व 14 नवंबर को छठपूजा की छुट्टी रहेगी।