छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) ने विभिन्न विभागों के एचओडी व शिक्षकों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। इसमें विवादों में कॉमर्स डीन का तबादला भी शामिल है। एलबीएसएम कॉलेज की अंग्रेजी शिक्षिका डॉ। कंचन माला और चाईबासा महिला कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस के शिक्षक डॉ। लोकनाथ का भी तबादला कर दिया गया है। केयू की वीसी डॉ। शुक्ला माहांती की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा के प्रभारी प्राचार्य मानदेव प्रसाद एवं परीक्षा नियंत्रक रणविजय सिंह के बीच चल रहे आपसी विवाद के मामले में विश्वविद्यालय की ओर से गठित पांच सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों का तबादला कर दिया गया है।

पांच एचओडी का तबादला

केयू के अलग-अलग विभागों में विभागाध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे कुल पांच शिक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें डॉ रामप्रवेश को छोड़कर बाकी चार लोगों की जमशेदपुर में पदस्थापित कर दिया गया है। एक्स वीसी डॉ आरपीपी सिंह के समय घाटशिला भेजे गये अभाविप के नेता व शिक्षक नेता डॉ राजीव कुमार पर विवि ने मेहरबानी दिखायी है। उन्हें घाटशिला से उठाकर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में पदस्थापित कर दिया गया है। शिक्षक नेता डॉ राजेंद्र भारती का स्थानांतरण जमशेदपुर हुआ है।

इन पदाधिकारियों/शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण व पदस्थापन

नाम - विषय - कहां थे - कहां गए

1. डॉ। राम प्रवेश प्रसाद - कॉमर्स - एचओडी यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट कॉमर्स - जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा

2. डॉ। करुणा शुक्ला - बॉटनी - यूनिवर्सिटी विभाग बॉटनी - ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर।

3. डॉ। एके पाल - इंग्लिश - एचओडी यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट इंग्लिश - एलबीएसएम कॉलेज

4. डॉ। कंचन माला - इंग्लिश - एलबीएसएम कॉलेज - यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट इंग्लिश

5. डॉ। सुधीर साहा - ओडिया - केएस कॉलेज सरायकेला - जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज

6. डॉ। यादव दत्ता - बंगला - को-ऑपरेटिव कॉलेज - यूनिवर्सिटी विभाग बंगला

7. डॉ। गीता - बॉटनी - जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज - यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट बॉटनी

8. डॉ। राजेंद्र भारती - पॉलिटिकल साइंस - यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट पोल। साइंस - एबीएम कॉलेज गोलमुरी

9. मानदेव प्रसाद - कॉमर्स - जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज - डिग्री कॉलेज मंझगांव

10. रणविजय सिंह - कॉमर्स - जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज - डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर।

11. जेपी सिंह - कॉमर्स - एसबी कॉलेज चांडिल - जीसी जैन कॉमर्स कॉमर्स कॉलेज।

12. डॉ। मनोज महापात्र - ओडिया - जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज - केएस कॉलेज सरायकेला।

13. डॉ। एचपी सिंह - कॉमर्स - जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज - यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट कॉमर्स।

14. डॉ। बीके मेहता - कॉमर्स - को-ऑपरेटिव कॉलेज - जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज

15. डॉ। लोकनाथ - पॉलिटिकल साइंस - महिला कॉलेज चाइर्बासा - यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट पोलिटिकल साइंस

16. प्रोफेसर एके रवानी - कॉमर्स - जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज - जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज

17. राजीव कुमार - फिजिक्स - घाटशिला कॉलेज - को-ऑपरेटिव कॉलेज।