nitin.sharma@inext.co.in
PRAYAGRAJ :
संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने आयी महिलाओं को वाटरप्रूफ साडि़यां भा गई हैं। मुफ्त में वितरित की जा रही ये साडि़यां महिलाओं को चेंजिंग में आने वाली समस्या का समाधान भी है।

स्नान करने वाली महिलाओं की जरूरत
संगम तट पर प्रशासन की ओर से तमाम चेंजिंग रूम बनाये गये हैं। प्राब्लम यह है कि इन चेंजिंग रूम की घाट से दूरी ज्यादा है। स्नान करके निकलने वाली महिलाओं के शरीर पर साड़ी का कपड़ा चिपक जाता है। इसे घूरने वालों की कमी नहीं है। इससे महिलाओं के लिए चेंज करना बड़ा चैंलेंज हो गया था। इसका साल्यूशन बनी हैं वाटरप्रूफ साडि़यां।

साड़ी की खासियत

- स्नान के दौरान साड़ी पानी में पूरी तरह से भीग जाने पर भी पानी का कोई इंपैक्ट इस पर नहीं होता

- महिला श्रद्धालु के पानी से बाहर आने पर शरीर पर बिल्कुल नहीं चिपकती

- इससे महिला कंफर्टेबल फील करती है और चेंजिंग रूम तक पहुंचना चैलेंज नहीं होता

- संगम पर बने सभी 40 स्नान घाटों पर इसका नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है

- बाहर से आई हुई महिला श्रद्धालुओं को शर्मिदा नहीं होना पड़ता