- शहर से दरोगा, कांस्टेबल, हैड कांस्टेबल और होमगार्ड गए

Meerut : जिले में पहले ही पुलिस की कमी चलती आ रही है। एक बार फिर चुनाव के मद्देनजर लगी ड्यूटी के चलते तो मानो थाने खाली हो गए। अब तो चौराहों पर दिखने वाली पुलिस लगभग गायब सी हो गई है। ऐसे में शहर रामभरोसे है। आपकी सुरक्षा आपके हाथ है। पुलिस की जुबान पर अब कमी ही है।

यह है स्थिति

जिले में चुनाव के दौरान बाहर से फोर्स बुलाई गई थी। अब यहां के पुलिस कर्मियों को दूसरी जगह चुनाव के लिए लगाया गया है। जिले में करीब दो हजार पुलिस कर्मी है। जिनमें से 9फ् एसआई, क्क्ख् हेड कांस्टेबल, 8ख्ख् कांस्टेबल और करीब बारह सौ होमगार्ड को आगामी डेट में होने वाले चुनाव के लिए दूसरे जिलों में भेज दिए गए हैं। कुछ दिन बाद चार सौ पुलिस वालों की डिमांड और है, जिनको चुनाव ड्यूटी में भेजा जाएगा। इसके चलते शहर के मुख्य चौराहे एकदम खाली दिख रहे हैं। जहां दोपहर हो या फिर रात पुलिस वाले नहीं दिखाई देते। पुलिस चौकियां भी खाली सी हो गई हैं।