मुस्तफाबाद रोड स्थित एक आवास को चोरों ने बनाया निशानारिश्तेदारी में आयोजित समारोह में शामिल होने गया था परिवार

शिकोहाबाद : नगर के मुस्तफाबाद रोड स्थित एक सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर यहां से ताले तोड़ लाखों रूपये के आभूषण, नगदी और कीमती सामान ले गए। च ोरी की घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिक ोहाबाद में मुस्तफाबाद रोड पर ब्रजेश कुमार पुत्र लाल सिह अपने परिवार के साथ रहते हैं।

नामकरण संस्कार में गए थे शनिवार को उनकी छोटी बहन के यहां नामक रण संस्कार था। ब्रजेश अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल होने गया था। घर पर ताला लगा रहा। इसी का फायदा चोरों ने उठाया। शनिवार मध्य रात बाद चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ घर के अंदर प्रवेश किया और फिर इतमीनान से वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के कमरों और फिर अलमारी व बक्सों के ताले तोड़े। इसके बाद चोर सब कुछ समेट फरार हो गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी ब्रजेश को हुई तो वह दंग रह गया। वह रिश्तेदारी से यहां आया और घर के अंदर जाकर देखा तो सब कुछ साफ था। थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है। मौके पर लोगों की भीड एकत्रित हो गयी। पुलिस ने घटना का बारीकी निरीक्षण किया। ब्रजेश ने बताया ताले तोड़ चोर 40 हजार रूपये, चांदी की पायल व कु डंल, सोने की झुमकी, चार अगूठी, 11 चांदी के सिक्के, व कीमती कपडे़ ले गए हैं। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।