मनिला (रॉयटर्स)। फिलीपींस के मध्य इलाकों में भारी बारिश के बाद गुरुवार को हुई भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमीन में पत्थरों के नीचे दबे चार लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है। क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी डेबॉल्ड सिनास ने बताया कि भूस्खलन के बाद 20 से 24 घर तबाह हो गए हैं, जिसके अंदर अभी भी लोग फंसे हैं। शहर के काउंसिलर कारमेलिनो क्रूज़ ने बताया कि बचावकर्ता लगभग 50 से 80 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

एक हफ्ते में 100 से अधिक लैंडस्लाइड
इस हफ्ते भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में 100 से अधिक लैंडस्लाइड हुए। इसका सबसे ज्यादा असर कॉर्डिलेरा इलाके में देखने को मिला। पुलिस ने बताया तूफ़ान से गुरुवार तक पूरे देश में 88 लोगों की मौत हो गई, इसमें भी सबसे ज्यादा लोग भूस्खलन से मारे गए। इसके साथ पुलिस ने यह भी बताया कि इस तूफ़ान के बाद जो भी लोग गायब हुए हैं, बचावकर्मी उनकी तलाश में जुटे हैं, कई लोगों को ढूढ़ लिया गया है लेकिन अब भी अधिक संख्या में लोग लापता है। इस आपदा में जिन्होंने अपना घर खो दिया है, उन्हें फिलहाल सरकारी आश्रयों में रखा गया है।

इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, 14 लोगों की मौत, 160 घायल

अफगानिस्तान में लैंडस्लाइड, 10 की मौत और सैकड़ों घर तबाह

International News inextlive from World News Desk