हर देश की आर्मी उसका एक जरूरी हिस्‍सा होती है। अपनी आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिए सभी देश काफी चौकन्‍नी रहती है और इसके लिए अपनी आर्मी को स्‍ट्रांग भी करती रहती है। यही नहीं किसी भी देश की ताकत उसकी आर्मी की ताकत से ही नापी जाती है। वहीं क्‍या आपको पता है कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी है जिनके पास कोई सेना नहीं हैं। आईए जाते है कि आखिर कौन से है वो देश।



Costa Rica
1948 में कोस्टारिका में सिविल वॉर हुई थी। इसके बाद ही इस देश ने अपनी सेना खत्म कर दी थी। ये दुनिया का सबसे बड़ा देश है जिसकी अपनी कोई भी सेना नहीं है। यहां पर पुलिस ही आंतरिक सुरक्षा का ख्याल रखती है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे की कोस्टा रिका का nicaragua से बॉर्डर के लिए वॉर भी हुआ था लेकिन फिर भी बिना किसी सेना के कोस्टारिका ने इस वॉर को जीत लिया था।

Grenada
ग्रेनेडा अमेरिकी सेना का हमला झेल चुका है, इसके बावजूद इस देश की अपनी खुद की सेना नहीं है। ये हमला सेना और तत्कालीन सरकार के बीच सत्ता संघर्ष के चलते किया गया था। इस हमले के बाद यह देश पूरी तरह लोकतांत्रिक बन गया। इसके बाद भी इसके पास खुद की सेना आज तक नहीं है। ग्रेनडा की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर ही है।

Liechtenstein
इस देश ने अपनी सेना इसलिए हटा दी क्योंकि ये सेना को बनाए रखने का खर्च नहीं उठा पा रही थी। हालांकि इस देश ने एक प्रोविजन बना रखा है जिसके तहत खतरे के समय ये सेना का निर्माण कर सकता है।

Micronesia
इस देश की भी अप कोई सेना नहीं है। किसी भी तरह की मुश्किल के समय अमेरीकी सेना इस देश की मदद करता है।

Panama
इस देश में अपनी कोई सेना नहीं है लेकिन Panamanian Public Forces है जो देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा करती है।

Vatican City
वेटिकन सिटी भी दुनिया के सबसे छोटे देशों में है। यह इटली की राजधानी रोम में स्थित है, जिसकी वजह से इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी इटली के पास है। यहां सिर्फ स्विस गार्ड तैनात रहते हैं, जिसका काम पोप और उनके महल की रक्षा करना होता है। यहां जेंडरमेरी कार्प्स भी हैं, लेकिन उनको सेना नहीं कहा जा सकता है। ये पुलिस बल सिर्फ वेटिकल सिटी में कानून व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों की जांच का जिम्मा संभालता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma