यूपी के इस शहर में मानसून 10 दिन बाद देगा दस्तक, पारा रह सकता 40 पार
अधिकतम तापमान
40.4 डिग्री सेल्सियस4 डिग्री सेल्सियस सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गयान्यूनतम तापमान25.4 डिग्री सेल्सियस1 डिग्री नॉर्मल से कम दर्ज किया गयापूर्वी उत्तर प्रदेश में आ चुका है मानसून24 जून को आंधी के साथ बारिश के आसारmeerut@inext.co.inMEERUT: भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। शनिवार को धूप निकलने से पारा भी बढ़ा और तापमान 40.4 तक पहुंच गया। जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो नॉर्मल से एक डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को सुबह और शाम को बादल छाए रहेंगे। हालांकि, मानसून काफी स्लो है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले 10 दिनों में मानसून मेरठ में दस्तक देगा।
आज बारिश के बन रहे आसार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 जून को आंधी व बारिश के आसार है। 24 को हल्की बारिश होगी। अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री रहने के चांस है। मानसून काफी स्लो मूव कर रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ। ए एन सुभाष ने बताया कि भारत में अभी तक मानसून 40 से 45 प्रतिशत हिस्से को ही कवर कर पाया है। इस्टर्न यूपी में कुछ भागों में मानसून आ चुका है। कुछ में आना बाकी है। मेरठ में दस दिन बाद मानसून आएगा।