इलेक्‍ट्रिक सुपर कार से लेकर रोबोटिक बटलर तक कई ऐसी चीजें हैं जो आपको दुनिया का सबसे अमीर इंसान साबित करती हैं। जी हां ये सच है। आप बेशुमार दौलतमंद हैं तो ऐसी कुछ चीजें हैं जो स्‍टेटस मेनटेन करने के लिए आपको अपने पास रखनी होंगी। ये वो चीजें हैं जो दौलतमंदों की असल निशानी हैं। आइए बताएं आपको क्‍या हैं वो 10 चीजें जो शामिल हैं इस कतार में।


प्राइवेट जेट आप बेशुमार दौलतमंद हैं तो जरूरी है कि आपके पास खुद का एक प्राइवेट जेट भी हो। इसी क्रम में एक कंपनी एरियन कॉरपोरेशन को बीते साल उसका पहला $110 लाख के सुपरसोनिक प्राइवेट जेट का ऑर्डर मिला। इस जेट में एक बार में 12 यात्री उड़ान भर सकते हैं। किसी भी फ्लाइट से आधे समय में ये जेट आपको आपके गंतव्य पर पहुंचा सकता है। बच्चों की कार
बच्चों की कार अन्य कारों से जरा ज्यादा महंगी पड़ती है। बच्चों के साइज की ये विंटेज फरारी इस मामले में ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। इसकी कीमत $24,000 बताई गई है। ये गाड़ी बैट्री से चलती है और प्रति घंटे सात मील की रफ्तार से आपको ऐवरेज भी देती है। अब आप अगर वाकई दौलतमंद हैं तो बच्चों की ये गाड़ी तो आपके पास होनी ही चाहिए। पढ़ें इसे भी : पहली बार महिलाएं मोर्चे पर! कोस्ट गार्ड ने इतिहास रचा, बना ऐसा पहला फोर्सएक अट्रैक्टिव बॉडीगार्ड


किसी भी मौके या जगह पर आपके साथ एक बॉडीगार्ड हो तो आपकी पर्सनालिटी में ग्रेस यूं ही बढ़ जाता है। अब उदाहरण के तौर पर आप सेलिब्रिटीज को ही ले लीजिए। बड़े-बड़े सेलेब्स हमेशा ही आपको अपने बॉडीगार्ड्स के साथ दिख जाएंगे। इसके दो फायदे होते हैं। पहला तो आप कहीं भी सुरक्षित रहते हैं और दूसरा कि आपकी पर्सनालिटी लोगों के सामने और भी ज्यादा ग्रेसफुल बन जाती है। सुपर सबमरीन आप अगर वाकई रईस हैं, तो आप खुद का एक प्राइवेट सबमरीन भी खरीद सकते हैं। 2013 में ऐसे ही एक सबमरीन 'Spymaster Orcasub' $9 लाख में बिका था। वैसे इससे सस्ते सबमरीन भी आप खरीद सकते हैं। इनकी कीमत $3 लाख तक भी हो सकती है। ये सबमरीन समंदर में 6,000 फीट की गहराई में 80 घंटे तक रह सकते हैं।   एक बड़ी फैमिली

आखिर में फाइनली खुद को सबसे बड़ा रईस साबित करने के लिए आपके पास एक बड़ी फैमिली भी होनी जरूरी है। ताकि ऊपर बताई सभी महंगी चीजों का इस्तेमाल करने के लिए भी इतने सारे लोग हों, तभी वो दुनिया के सामने आ सकता है। अब उदाहरण के तौर पर ऐसे परिवार में बच्चों का होना भी बहुत जरूरी है। ताकि प्राइवेट स्कूल में उनकी महंगी पढ़ाई भी दिखाई दे।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma