मेकअप करना ज्‍यादातर लड़कियों को पसंद होता हैं। ऐसी शायद ही कोई लड़की होगी जिसको मेकअप ना भाता हो। आजकल मेकअप आइटम हर लड़की की जिंदगी का एक अहम हिस्‍सा बन चुका है लेकिन आज हम आपको मेकअप इंडस्‍ट्री से जुड़े कुछ ऐसे तथ्‍य बताते जो आपको शायद ही पहले पता हों।



सबसे पुरानी
बताया जाता है कि सबसे पहले cleopatra और इजिप्टशन लोगों ने 4,000 B.C में मेकअप का इस्तेमाल किया था। इजिप्टशन लोग अपनी आईब्रो को कोहल नाम की क्रिम से और भरते थे और इसी क्रिम को आईलाइनर के तौर पर भी इस्तेमाल करते थे। बता दें कि कोहल नाम की इस क्रिम को वो भेड़ की खाल से बनाते थे जिसमें वो पाउडर फॉर्म में लीड, एन्टीमोनी या सूट को मिलाते थे।

इजिप्शन लोगों ने ही बनाया पर्फ्यूम
जी हां इजिप्शन लोगों ने ही पर्फ्यूम का भी आविष्कार किया था।

मस्कारा
ऑफिशियली 19 वीं सेंचुरी में Eugene Rimme ने मस्कारा बनाया था। इसके पहले लोग कोयले के टार से मस्कारा लगाया करते थे।

पिम्पल से छुटकारा
जी हां 3000 b.c में भी पिम्पल से छुटकारा पाने के लिए एक्ने ट्रिटमेंट था। उस समस लोग बटर और जौ के आटे को मिलाकर एक तरह की क्रिम बनाते थे जिससे सारे एक्ने गायब हो जाते थे और स्किन एकदम चिकनी हो जाती थी।

खूबसूरत अंडरआर्म
हेयरलेस अंडरआर्म का कांसेप्ट 1915 में आया था। इससे पहले लोगों यहां पर ध्यान ही नहीं दिया करते थे।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma