यदि आप चाहते हैं कि आपको सफलता और लोकप्रियता हासिल हो तो आप फेंगशुई के गैजेट घोड़े की मदद ले सकते हैं।

लाइफ में सफलता और लोकप्रियता कौन नहीं चाहता। बहुत हद तक यह हमारे प्रयासों पर निर्भर करता है, लेकिन बहुत कुछ इस पर भी निर्भर करता है कि हम अपना प्रयास सही दिशा में और सही माहौल में कर पाएं। यदि आप चाहते हैं कि आपको सफलता और लोकप्रियता हासिल हो तो आप फेंगशुई के गैजेट घोड़े की मदद ले सकते हैं।

इस गैजेट को या तो प्रतिमा के रूप में लगाया जा सकता है, या फिर तस्वीर के रूप में। दोनों रूप में इसका समान इंपैक्ट होता है। हां, इसे घर में रखते समय दिशा का विशेष ध्यान रखें। जानिए इससे जुड़ी खास बातें:

1. घोड़े को हमेशा लोकप्रियता के क्षेत्र में रखना चाहिए। इसे बागुआ यानी दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है। इसे कॅरियर की दिशा यानी उत्तर में भी रखा जा सकता है।

2. घर में इसकी तस्वीर रख सकते हैं, जबकि ऑफिस में इसे प्रतिमा के रूप में रखा जाना लाभदायक होता है।

3. घोड़ा फेंगशुई में आग का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसे कभी लगाम के साथ नहीं रखना चाहिए। इसे ऐसे रूप में भी नहीं रखा जाना चाहिए जिसमें इसकी रफ्तार रुकी हुई नजर आती हो।

4. यदि आप निश्चित दिशा में घोड़े को नहीं रख पा रहे हैं तो घोड़े का मुंह खिड़की या दरवाजे की ओर करके रखें।

5. अगर इसे बेडरूम में रख रहे हैं तो यह जोड़े में होना चाहिए, एकल नहीं। घोड़े के अलावा घर में अन्य चित्र लगाते समय भी इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

6. फल-फूल व हंसते हुए बच्चों की तस्वीरें जीवन शक्ति का प्रतीक हैं। उन्हें पूर्वी व उत्तरी दीवारों पर लगाना शुभ होता है। इनसे जीवन में खुशहाली आती है।

7. लक्ष्मी व कुबेर की तस्वीरें भी उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना अधिक होती है।

8. यदि आप पर्वत आदि प्राकृतिक दृश्यों की तस्वीरें लगाना चाहते हैं तो दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाएं।

9. नदियों-झरनों आदि की तस्वीरें उत्तरी व पूर्वी दिशा में लगाना शुभ होता है।

10. युद्ध प्रसंग, रामायण या महाभारत के युद्ध के चित्र, क्रोध, वैराग्य, डरावना, वीभत्स, दुख की भावना वाला, करुण रस से ओतप्रोत स्त्री, रोता बच्चा, अकाल, सूखे पेड़ कोई भी चित्र घर में न लगाएंं।

11. घर का उत्तर पूर्व कोना (इशान कोण) स्वच्छ रखें व वहां बहते पानी का चित्र लगाएं।  

फेंगशुई टिप्स: इन आसान उपायों से मोटापे पर कर सकते हैं कंट्रोल

वास्तु टिप्स: व्यापार और करियर में कुबेर दिलाएंगे सफलता, अपनाएं ये आसान उपाय

Posted By: Kartikeya Tiwari