आज ही के दिन खत्म हुआ था प्रथम विश्व युद्ध, दुर्लभ तस्वीरों में देखें भारतीय सैनिकों की बहादुरी
कानपुर। एक समय में पूरी दुनिया को दहशत में डाल देने वाले पहले विश्व युद्ध की शुरुआत 28 जुलाई, 1914 को हुई थी और यह आज ही के दिन यानी 1918 में 11 नवंबर को खत्म हुआ था।पहले विश्वयुद्ध में भारतीय सेना की भी अहम भूमिका रही थी, इसमें भारत ब्रिटेन की ओर से लड़ाई लड़ रहा था। इस विश्व युद्ध में भारत के 10 लाख सैनिक शामिल हुए थे। इनमें 74,000 से अधिक शहीद हुए और करीब 60,000 से ऊपर घायल हो गए थे। हम आपको उस दौरान की कुछ खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। ट्रेनिंग ग्राउंड में भारतीय सैनिकलंदन स्थित इम्पीरियल वॉर म्यूजियम के मुताबिक, यह तस्वीर पहले विश्व युद्ध के दौरान की है। इस तस्वीर में भारतीय सैनिक ट्रेनिंग ग्राउंड में एक्सरसाइज कर रहे हैं।
इतिहास में मार्च के दौरान भारतीय सैनिक, सैनिकों में से एक व्यक्ति को एक महिला फूल देती हुई। यह एक तरह से सैनिकों का स्वागत करना था।
अक्टूबर 1917 में लड़ाई करने के लिए भारतीय सैनिकों को जहाज से जर्मन पूर्वी अफ्रीका के किल्वा में पहुंचाया जा रहा था।
रेलवे स्टेशन की रक्षा करते भारतीय सैनिकमार्च 1917 में भारतीय सैनिक बगदाद रेलवे स्टेशन की रक्षा करते हुए। कहा जाता है कि रेलवे स्टेशन पर सैनिकों का जमावड़ा था और अक्सर उन्हें तबाही और अन्य खतरों के से सुरक्षा दी जाती थी।