ओलंपिक 2016 के शुरु होते ही पूरी दुनिया में रियो डी जेनेरियो की चर्चा होने लगी है। ब्राजील के इस खूबसूरत शहर में जहां एथलीट अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे तो उनकी हौसलाअफजाई करने पहुंचे दर्शकों के लिए शहर में घूमने के कई पिकनिक स्‍पॉट हैं। तो आइए रियो को जानते हैं और करीब से यहां कौन सी 10 जगहें है जो पर्यटकों को करती हैं सबसे ज्‍यादा आकर्षित....



2. Maracana Stadium :-
पूरी दुनिया जानती है कि ब्राजील से बड़ा कोई देश फुटबॉल प्रेमी नहीं है। ऐसे में यहां का मैराकेना फुटबॉल स्टेडियम दुनिया में फेमस है। एक समय यह सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम हुआ करता था। तब इसमें तकरीबन 2 लाख दर्शक बैठकर मैच क आनंद लेते थे। हालांकि अब सुरक्षा के मद्देनजर इसकी दर्शक दीर्घाएं कम कर दी गई हैं।

4. Lapa Neighborhood :-
रियो डी जेनेरियो शहर के बीचों-बीच स्थित लापा एरिया ऐतिहासिक स्थल के लिए जाना जाता है। अगर आप इतिहास के अच्छे जानकार हैं और ऐतिहासिक इमारतें देखना आपको काफी पसंद है। तो यहां जरूर आ सकते हैं।

6. Jardim Botanico :-
प्रकृतिप्रेमी पर्यटकों के लिए रियो के जेरडिम बोटेनिको से बढ़िया कोई जगह नहीं है। यहां का Janeiro Botanical Garden पूरी दुनिया में फेमस है। जानकारों की मानें तो इस जगह कुल 8000 पेड़ों की प्रजातियां हैं।

8. Ipanema :-
समुद्र किनारे मस्ती करने का मूड करे तो रियो के Ipanema बीच आ सकते हैं। यह दुनिया के बेस्ट बीचेस में से एक है।

10. Christ the Redeemer :-
रियो डी जेनेरिया Christ the Redeemer स्टैच्यू के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। 2,330 फुट ऊंची चोटी पर स्थित क्राइस्ट की प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari