-परिजनों ने अज्ञात पर लगाया घटना को अंजाम देने का आरोप

-पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ होने की कह रही बात

>dehradun@inext.co.in

DEHRADUN : कैंट थाना एरिया में एक व्यक्ति जंगल में घायल मिला। जिसे क्08 एंबुलेंस के माध्यम से दून हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने हत्या के इरादे से घटना को अंजाम दिया है, हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो सके। पुलिस इस तरह की किसी भी बात से इंकार कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होने की बात कही जा रही है।

खुद दी क्08 को सूचना

दरअसल, जामुनवाला निवासी तीस वर्षीय विजय पुत्र प्रवीन थापा पेशे से मजदूर है। मंडे मॉर्निग करीब आठ बजे वह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था, लेकिन वह काम पर नहीं पहुंचा। दोपहर बाद करीब तीन बजे विजय ने अपने फोन से क्08 को सूचना दी कि वह जामुनवाला और धामावाला के बीच करीब क्00 मीटर गहरी खाई में पड़ा हुआ है। उसे किसी ने मारकर बांस के घने जंगलों के बीच फेंका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को बाहर निकालकर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। सूचना मिलते ही विजय के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए। पत्नी का आरोप था कि विजय को किसी अज्ञात लोगों ने जंगल में मारकर फेंका है। उसके सिर और चेहरे पर बुरी तरह वार किया गया है। यह घटना किसी ने हत्या करने के इरादे से अंजाम दी है, हालांकि हमलावर इसमें सफल न हो सके।

Posted By: Inextlive