- बढ़ती ठंड के बाद जागा नगर निगम

- अलाव जलाने के लिए टेंडर फाइनल

dehradun@inext.co.in

DEHRADUN : सड़क पर रात बिताने वाले राहगीर और रात्रि ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी रात में ठंड से कुछ हद तक राहत ले सकते हैं। शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के लिए नगर निगम से टेंडर फाइनल हो गया है।

एक महीने जलेगा अलाव

कई दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड रात्रि में सड़क पर रात गुजारने वाले भिखारियों और पुलिस कर्मियों के लिए मुसीबत साबित हो रही थी, लेकिन नगर निगम अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं कर पाया था। ठंड बढ़ने पर जिला प्रशासन के सख्त आदेश के बाद मंडे को नगर निगम से अलाव का टेंडर फाइनल हो गया है। मुख्य नगर अधिकारी हरक सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आज रात से शहर के करीब एक दर्जन प्रमुख चौराहों के पास अलाव लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम से एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस साल भ्8भ् रुपये प्रति क्विंटल की दर से अलाव में लगने वाली लकड़ी का टेंडर फाइनल हुआ है, जबकि बीते वर्ष यह कीमत भ्80 रुपये प्रति क्विंटल थी। निगम अधिकारियों के मुताबिक एक रात में करीब क्भ्-क्8 क्विंटल लकड़ी अलाव में जलती है। निगम करीब एक महीने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था करता है।

Posted By: Inextlive