सियाचिन सेक्टर के एक आर्मी कैंप में करीब 135 पाकिस्तानी सैनिक आज सुबह हिमस्खलन की चपेट में आ गए.


टेलीविजन चैनल की न्यूज के अकार्डिंग सियाचिन सेक्टर के ग्यारी में एक बटालियन सुबह छह बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गई। ऐसी रिपोर्ट है कि इस हिमस्खलन में एक कर्नल सहित करीब 135 सैनिक बर्फ में दब गए हैं। हिमस्खलन के बाद इस क्षेत्र में रेस्यू   आपरेशन शुरू कर दिया गया है।  हांलाकि इस इंसिडेंट में सोल्जर्स के दबने की रिपोर्ट है लेकिन इसकी आफिशियल कंफरमेशन पाकिस्तानी आर्मी की ओर अभी नहीं की गयी है। ग्यारी में पाकिस्तान का मेजर बटालियन हेडक्वाटर स्च्युटेड है और एक समय में यहां पर करीब तीन हजार सैनिक पोस्टेड थे। जम्मू कश्मीर सीमा पर सीजफायर होने के बाद इंडिया और पाकिस्तान दोनों ने अपने सैनिकों की संख्या में कटौती कर दी थी।
 सियाचिन ग्लेशियर वर्ल्ड में सबसे ज्यादा हाइट पर बना और सबसे ठंडा आर्मी बेस है। यहां पर सैनिक वॉर में कम और बैड वेदर के चलते एक्सिसडेंट में ज्यादा मारे गए हैं।

Posted By: Inextlive