55 हजार गाडि़यों का निरस्त होगा पंजीयन
-15 साल की अवधि पूरी कर चुकी जिन गाडि़यों ने दोबारा पंजीयन नहीं कराया है उनका चिह्न होगा निरस्त
-प्रचार-प्रसार के बाद भी पंजीयन कराने नहीं पहुंच रहीं गाडि़यां GORAKHPUR: शहर चल रहीं 15 साल पुरानी गाडि़यों पर आरटीओ विभाग की गाज गिरनी तय है। बार-बार चेतावनी के बाद भी सिटी की जितनी भी गाडि़यों ने जो 15 साल की अवधि पूरी कर चुकी हैं और उन्होंने दोबारा पंजीयन नहीं कराया है उनकी आरसी को आरटीओ विभाग निरस्त कर देगा। इसके बाद ये वाहन अवैध घोषित हो जाएंगे। फिटनेस के बाद ही चल सकती गाडि़यांआरटीओ विभाग के नियमानुसार, 15 साल पुरानी गाडि़यों को एक बार फिर से पंजीयन कराना होता है। जिसमें गाडि़यों की जांच होती है। जांच के बाद ही आरटीओ विभाग उनको फिटनेस जारी करता है। वहीं, जिन गाडि़यों की हालत खस्ता होती है उनके पंजीयन को निरस्त कर दिया जाता है। इससे शहर की हवा को प्रदूषित होने से रोका जा सके।
56 हजार गाडि़यां हुई थी चिह्नितसिटी में कुल 8 लाख 17 हजार गाडि़यां चलती हैं। इनमें से 56 हजार गाडि़यों ने 15 साल की अवधि पार कर ली है। इन गाडि़यों को चिह्नित कर इन्हें दोबारा पंजीयन कराने के लिए आरटीओ विभाग ने लगातार प्रचार-प्रसार किया। इसके बावजूद केवल एक हजार गाडि़यों का ही दोबारा पंजीयन हो पाया। बाकी बची लगभग 55 हजार गाडि़यां अभी भी आरटीओ विभाग से दूर है।
25 नवंबर आखिरी मौका आरटीओ विभाग पूरी सख्ती के मूड में है। बार-बार प्रचार-प्रसार करने के बाद भी जिन गाडि़यों ने अपना पंजीयन नहीं कराया है। आरटीओ विभाग ने सख्ती दिखाते हुए ऐसे वाहनों को एक आखिरी मौका 25 नवंबर तक दिया है। जिसके बाद इन वाहनों के निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। सिटी की हवा को करते प्रदूषित आरटीओ प्रशासन ने बताया कि सिटी की हवा को पुराने और जर्जर वाहन प्रदूषित करते हैं। इससे शहरवासी कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आते हैं। जिसको रोकने के लिए 15 साल पुराने वाहनों का फिर से फिटनेस चेक होता है। इस फिटनेस चेकअप में जो भी गाडि़यां बेहद जर्जर हालत में पाई जाती हैं उनका पंजीयन तत्काल निरस्त कर दिया जाता है। बिना स्पीड गर्वनर नहीं मिलेगा प्रमाण पत्र आरटीओ प्रशासन ने बताया कि अब वाहनों में स्पीड गर्वनर लगाना अनिवार्य है। जिन गाडि़यों ने स्पीड गर्वनर नहीं लगवाया है उन्हें 15 नवंबर तक लगवाने का समय दिया गया है। इसके अभाव में किसी भी वाहन को स्वास्थता प्रमाण पत्र जारी नहीं ि1कया जाएगा।फैक्ट फिगर
शहर में वर्तमान दौड़ रहे वाहन
स्कूटर्स- 86381 मोपेड- 27450 बाइक्स- 603141 कार- 22614 जीप- 18493 ओमीनी बस- 93 ट्रैक्टर्स-23978 ट्रेलर्स- 209 अदर व्हीकल्स-318 ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स- 34751 कुल वाहनों की संख्या- 817428 वर्जन- बार-बार प्रचार के बाद भी अभी 55 हजार पुरानी गाडि़यों का पंजीयन नहीं कराया गया है। इन गाडि़यों को आखिरी मौका दिया जा रहा है। इसके बाद निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। श्याम लाल, आरटीओ प्रशासन