PRAYAGRAJ: चित्रकार और लेखक जयंत घोष ने खुद की बनाई देश के 150 क्रांतिकारियों की पेंसिल पोट्रेट शनिवार को इलाहाबाद म्यूजियम को भेंट की। श्री घोष ने खासतौर से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पोट्रेट को मुख्य अतिथि जस्टिस जर्नादन सहाय व म्यूजियम के निदेशक डॉ। सुनील कुमार गुप्ता को प्रदान किया। इसमें स्वाधीनता संग्राम में शामिल नेताजी सुभाष चंद्र बोस, अशफाक उल्ला, राम प्रसाद बिस्मिल, राजगुरु, भूपेन्द्र नाथ सान्याल जैसे क्रांतिकारियों के पोट्रेट शामिल हैं। इस मौके पर उनकी पत्‍‌नी मीरा घोष, इंद्रनील घोष, जोयदेब गुप्ता, सपना गुप्ता, अंजना बनर्जी, रविन्द्र नाथ बनर्जी आदि मौजूद रहे।

लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन

संविधान बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों पर कानपुर में हुए लाठी चार्ज के विरोध में शनिवार को समिति के सदस्यों ने जिला मुख्यालयों पर धरना दिया। प्रयागराज में भी जेल भरो आंदोलन चलाया गया। समिति के जिला संयोजक सुनील कनौजिया ने कहा कि समिति के सदस्य 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसको लेकर पांच मार्च को आंदोलन किया जा रहा था। कानपुर में पुलिस ने लाठी बरसा कर कई महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया।

Posted By: Inextlive