महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने महाराष्ट्र पुलिस के सी-60 कमांडो के वाहन को आइईडी विस्फोट कर उड़ा दिया। इस हमले में 16 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 13 जवान घायल हुए हैं। पीएम मोदी ने इस वारदात पर दुख जताते हुए कड़ी निंदा की है।


महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सल हमलाIED ब्लास्ट में सी-60 कमांडों को ले जा रहे वाहन का उड़ायाहमले में 15 जवान शहीद और 13 जवान घायलपीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर जताया दुखकानपुर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने दिल दहला देने वाली घटना काे अंजाम दिया  है। उन्होंने महाराष्ट्र दोपहर में पुलिस के सी-60 कमांडो के वाहन को आइईडी विस्फोट से हमला किया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस विस्फोट में वाहन के परखच्चे उड़ गए है और 15 जवानों के शहीद होने की खबर  है। वहीं 13 जवान घायल हुए हैं।

घायल जवानों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया


आईजी गढ़चिरौली रेंज शरद शेलार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल जवानों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महाराष्ट्र पुलिस के सी-60 कमांडो दो निजी बस में सवार होकर कोरसी की ओर जा रहे थे। कहा जा रहा है कि इस वारदात को करीब 150 नक्सलियों ने अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि नक्सली यहां कल रात से उत्पात मचाए हैं। एक्स सीएम बाबूलाल मरांडी को बम से उड़ाने की धमकी

हमले की घटना पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया
वहीं गढ़चिरौली में जवानों पर हुए हमले की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने इसकी निंदा भी की है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि सभी बहादुर जवानों को सलाम। जवानों की कुर्बानियों को कभी नहीं भुलाया जा जाएगा।  मेरी संवेदनाएं शोक संतिप्त परिवारों के साथ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐसी हिंसा के अपराधियों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।

Posted By: Shweta Mishra