पदेन सदस्य सांसद, विधायक और एमएलसी भी नहीं पहुंचे

नव निर्वाचित 80 पार्षदों में 59 ने ही सदन में दर्ज कराई उपस्थिति

गुरुवार का दिन नगर निगम के नव निर्वाचित पार्षदों के साथ ही सभी पदेन सदस्यों के लिए भी प्रमुख था। छह महीने बाद 31 मई को नगर निगम की पहली सदन का मुहूर्त जो निकला था। मुहूर्त पर नई टीम का पहला सदन भी हुआ। लेकिन, शहर की करीब 18 लाख जनता द्वारा उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनकर नगर निगम में भेजे गए 80 में से 59 पार्षदों ने ही अपनी जिम्मेदारी पूरी की। 21 पार्षद सदन से दूर रहे।

शहर में समस्याओं का अंबार

शहर में पिछले कुछ महीनों से सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति के साथ ही सीवर लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह हो रही खोदाई की वजह से जो स्थिति बनी हुई है, उसको लेकर पब्लिक के विरोध पर पार्षदों द्वारा नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन को ही दोषी ठहराया जा रहा है। इसके चलते माना जा रहा था कि पहले सदन में सभी पार्षद मौजूद रहकर अपने इलाके की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। लेकिन जब गुरुवार को अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व करने, वार्ड की महत्वपूर्ण समस्या सदन तक पहुंचाने की जब बारी आई, तो निर्वाचित पार्षदों ने सदन की बैठक में शामिल होना भी मुनासिब नहीं समझा।

पदेन सदस्य भी रहे गायब

नव निर्वाचित 80 पार्षद, मेयर व सात जनप्रतिनिधियों के साथ सदन के कुल सदस्यों की संख्या 88 है। 21 पार्षदों के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सांसद श्यामाचरण गुप्ता, विधायक शहर दक्षिणी नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक शहर पश्चिमी सिद्धार्थ नार्थ सिंह, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी, एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी व एमएलसी डा। यज्ञदत्त शर्मा भी नगर निगम सदन के पदेन सदस्य हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का इलाज चल रहा है, इसलिए उनको छोड़ दिया जाए तो अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नगर निगम सदन में पहुंच कर शहर की समस्याओं पर चर्चा करना और पब्लिक को सुविधाएं दिलाना मुनासिब नहीं समझा।

ये रहे उपस्थित

नंबर वार्ड पार्षद

1. सुलेमसरांय निहाल कुमार

2. राजापुर निक्की कुमारी

4. जयंतीपुर शिव कुमार

5. इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र मीरा देवी

6. हरवारा दीपक कुशवाहा

8. म्योराबाद जयेंद्र कुमार

11. जहांगीराबाद वीरेंद्र कुमार भारतीया

12. सलोरी मंजीत कुमार

13. सिविल लाइंस-1 सुशील कुमार

14. कृष्णा नगर सविता केसरवानी

15. विश्वविद्यालय क्षेत्र नंद लाल

16. मधवापुर सुनीता श्रीवास्तव

17. फाफामऊ श्रीमती रिंकी यादव

18. बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम सोनू पटेल

19. मम्फोर्डगंज रतन कुमार दीक्षित

20. शिवकुटी कमलेश तिवारी

21. गंगा नगर श्रीमती हीरामनी

22. चकिया मो। आजम

23. अलोपीबाग कमलेश सिंह

24. ट्रांसपोर्ट नगर अमरजीत यादव

25. मुंडेरा अनिल कुमार सिंह

27. आजाद स्क्वायर श्रीमती निमांशु यादव

29. सिविल लाइसं-2 अशोक कुमार ंिसंह

31. नीम सरांय श्रीमती अजरा

32. तेलियरगंज रंजन कुमार प्रजापति

33. काजीपुर दिलीप कुमार

34. मेंहदौरी मुकुंद तिवारी

35. एलनगंज- नितिन यादव

36. झूलेलाल नगर रोचक दरबारी

37. कटरा आनंद अग्रवाल

38. कर्नलगंज आनंद घिल्डियाल

40. मुट्ठीगंज-1 दीपेश कुमार यादव

43. सरायगढ़ी- जिया उबैद

44. ओमप्रकाश सभासद नगर-1 अखिलेश कुमार सिंह

45. ओमप्रकाश सभासद नगर-2 मिथिलेश कुमार सिंह

47. खलासी लाइन अकीलुरहमान

49. दरियाबाद-2 पूजा कक्कड़

50. नई बस्ती किरन जायसवाल

51. दारागंज अल्पना निषाद

52. प्रयागघाट उर्मिला यादव

53. न्यू कटरा अजय यादव

54. प्रीतमनगर अमरजीत सिंह

55. मेडिकल कॉलेज क्षेत्र आकाश कुमार सोनकर

56. बेनीगंज सरस्वती देवी

57. दरियाबाद-1 एहतेशाम रिजवी

58. मोहत्सिमगंज कुसुमलता गुप्ता

59. चकभटाई नीलम

61. सदियापुर ऋषि कुमार निषाद

62. मालवीय नगर ओमप्रकाश द्विवेदी

69. मिनहाजपुर तसलीमद्दीन

71. अटाला मोइनउद्दीन

72. नारायण सिंह नगर- नेम कुमार यादव

73. अतरसुईया मुमताज अंसारी

75. बक्शी खुर्द रंजीव कुमार निषाद

76. बक्शी बाजार रमीज अहसन

77. मीरगंज सत्येंद्र कुमार चोपड़ा

78. करैलाबाग-2 फजल खान

80. करैली रोहित मालवीय

Posted By: Inextlive