>RANCHI: रांची दूरदर्शन के दर्शकों, यहां के कलाकारों, सामाजिक व राजनीतिक सरोकारों से जुड़े तमाम लोगों समेत पूरे झारखंड के लिए खुशखबरी है। दूरदर्शन झारखंड का प्रसारण ख्ब् घंटे होने जा रहा है। इसकी तैयारियों शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही नए तेवर और कलेवर के साथ झारखंड दूरदर्शन ख्ब् घंटे प्रसारित होने वाला सेटेलाइट चैनल बन जाएगा। फिलहाल दूरदर्शन केन्द्र रांची से ब् घंटे का क्षेत्रीय प्रसारण हो रहा है।

यहां से ख्ब् घंटे का प्रसारण शुरू करने के लिए प्रसार भारती ने दूरदर्शन बिहार के चैनल एडवाइजर नवेन्दु कुमार को झारखंड दूरदर्शन का चैनल एडवाइजर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति रांची के लिए पूर्णकालिक तौर पर की गई है। दूरदर्शन महानिदेशालय ने नवेन्दु कुमार को बतौर चैनल हेड इसे कार्यान्वित करने की जिम्मेदारी भी सौंपी है। आई नेक्स्ट से बातचीत में नवेंदु कुमार ने बताया कि जिस तरह दूरदर्शन के पटना केन्द्र की ख्ब् घंटे की सफलतापूर्वक लांचिंग की गई थी, उसी तरह दूरदर्शन के रांची सेंटर को भी ख्ब् घंटे वाला डीडी झारखंड चैनल बनाया जाएगा।

झारखंड की प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

डीडी झारखंड नाम से ख्ब् घंटे सेटेलाइट चैनल खुलने से झारखंड की प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का एक नया प्लेटफॉर्म मिलेगा। इस चैनल के एडवाइजर नवेन्दु कुमार ने बताया कि चैनल में किस तरह के और क्या प्रोग्राम दिखाए जाएंगे, इसको लेकर तैयारी की जा रही है। अभी तक जिस फॉरमेट पर विचार किया जा रहा है, उसमें न्यूज प्रोग्राम शामिल हैं। जैसे झारखंड की सम-सामयिक घटनाओं पर रिपोर्ट, डिस्कशन और इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट में म्यूजिकल शो, लाइव म्यूजिकल शो, डांस-ड्रामा, झारखंड की भाषाओं के सीरियल के साथ ही डीडी नेशनल पर चल चुके फेमस सीरियल को झारखंड की स्थानीय भाषाओं में डब कर दिखाने की प्लानिंग है। इसमें झारखंड की स्थानीय प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा।

कौन हैं नवेंदु कुमार

नवेन्दु डीडी बिहार के प्रथम चैनल एडवाइजर रहे हैं और पटना दूरदर्शन केन्द्र में पोस्टेड थे। पिछले साल दूरदर्शन के पटना केन्द्र से ख्ब् घंटे का प्रसारण करने में नवेन्दु की अहम भूमिका रही थी। नवेन्दु कुमार लंबे समय से पत्रकारिता के फिल्ड में हैं और प्रिंट मीडिया से लेकर विभिन्न टीवी चैनलों से भी जुड़े रहे हैं। इसमें स्थानीय संपादक, राजनीति संपादक और चैनल हेड के रूप में भी अपना योगदान दे चुके हैं।

Posted By: Inextlive