JAMSHEDPUR: आइआइटी कानपुर द्वारा रविवार को जारी जेईई एडवांस के नतीजे में शहर के मानगो निवासी आयुष कुमार अग्रवाल ने ऑल इंडिया में 60 वीं रैंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर का गौरव प्राप्त किया हैं। सुबह परिणाम आने बाद उनके घर पर रिश्तेदारों और मिलने वाले लोगों को तांता लगा रहा।

शहर से जेईई एडवांस परीक्षा में 856 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जेईई एडवांस में शहर के 250 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली। परीक्षा में इस बार दस प्रतिशत छात्राएं ही उत्तीर्ण हुई हैं। जेईई एंडवास की परीक्षा में शहर के 50 से अधिक छात्रों अच्छी रैंक प्राप्त की हैं। आयुष अग्रवाल ने 360 अंक में 283 अंक प्राप्त किए हैं। कोल्हान प्रमंडल में दूसरे स्थान पर मानगो के राहुल कुमार तिवारी रहे। उन्होंने ऑल इंडियां रैंक 122वीं रैंक प्राप्त की है। जेईई में तीसरे स्थान पर सोनारी के शुभम कर रहे। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 243 प्राप्त हुई।

सामान्य का कट ऑफ रहा 126

इस बार कट ऑफ कम होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। लेकिन पिछली बार की तरह ही इस बार कट ऑफ रहा। सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ 126, ओबीसी का 114, एसटी-एससी-ओबीसी का कट ऑफ 63 रहा।

रिजल्ट में हुई परेशानी

इस बार आइआइटी कानपुर द्वारा जारी किए गए जेईई एडवांस के रिजल्ट निकालने में कोचिंग संचालकों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल पहले नाम और जन्म तिथि से परीक्षा परिणाम निकल जाता था। लेकन इस बार नाम, जन्म तिथि के अलावा परीक्षा फार्म में भरा गया मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी भी भरना पड़ा। रिजल्ट में चारों चीजे मैच होने पर ही रिजल्ट प्राप्त हुए।

ये हैं कोल्हान के टॉप टेन

नाम - एआईआर रैंकिंग

1. आयुष अग्रवाल - 60

2. राहुल कुमार तिवारी - 122

3. शुभम कर - 243

4. पीयूष अग्रवाल - 666

5. अनमेश रॉय - 676

6. मयंक झा - 943

7. नीलाद्री दास - 1405

8. मोयंक घोष - 1450

9. ऋषभ रंजन - 1492

10. विकास साहू - 1636

Posted By: Inextlive