Gorakhpur : अब केवल स्पीड पर ही नहीं क्राइम पर भी अंकुश लगेगा. पुलिस डिपार्टमेंट ने एक साथ 27 नई अपाचे बाइक सेवा शुरू की. सिटी से 12 अपाचे गाड़ियों को रूरल एरिया में भी भेजा गया है ताकि क्राइम कंट्रोल के लिए वहां भी हेल्प मिल सके. इसके अलावा हाई स्पीड और ऑन लाइन चालान के लिए इंटरसेप्टर व्हीकल भी शुरू की.

होगा ऑन लाइन चालान
ट्रैफिक पुलिस ने लगभग तीस लाख रुपए कीमत की इंटरसेप्टर व्हीकल चालू किया। इनोवा कार में अत्याधुनिक मशीनों से लैैस व्हीकल न केवल हाई स्पीड पर कंट्रोल करेगा बल्कि ऑन लाइन चालान भी करेगा। लिकर के साथ ड्राइविंग करने वाले को भी पकड़ेगा। इसमें स्पीड मीटर, ब्रिथएनेलाइजर, कैमरा और कंप्यूटर सिस्टम लगा है जो मौके पर ही कंप्यूटर चालान तैयार करेगा। एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की तैनाती रहेगी।
मिनटों में पहुंचेगी अपाचे
सिटी के थानों में खस्ताहाल हो चुकी अपाचे के चलते क्राइम स्पॉट पर पुलिस के लेट से पहुंचने की शिकायत थी। जिसके मद्देनजर पुलिस ने 27 नई अपाचे लांच की है। एसएसपी का दावा है कि क्राइम स्पॉट पर पुलिस की अपाचे सूचना मिलने के साथ मिनटों में पहुंचेगी। अभी तक 5 मिनट का टाइम सेलेक्ट किया गया है। सिटी में पहले 29 अपाचे चल रही थी और अब 27 नई अपाचे दी गई है।
अपाचे कितनी पहले थी और अब कितनी मिली.
थाना               नई          पहले से
कोतवाली           03            02
राजघाट             03            02
तिवारीपुर           01             02
कैंट                03             06
शाहपुर             05             06
खोराबार            03            01
गोरखनाथ          02             02
चिलुआताल        02            02
गुलरिहा            02            01

 

 

REPORT BY : mayank.srivastava@inext.co.in

Posted By: Inextlive