- मदकोट से मुनस्यारी जा रही थी टाटा सूमो, पुलिस ने एक घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया भर्ती

PITHORAGARH: मदकोट से मुनस्यारी जा रही एक टाटा सूमो मंडे देर रात खाई से गिरते हुए गोरी नदी में गिर गई। हादसे में वाहन सवार तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। मृतकों में प्रख्यात सर्वेयर स्व। नैन सिंह का पोता भी शामिल है।

गोरी नदी में गिरी सूमो

मंडे देर रात मदकोट से मुनस्यारी जा रही टाटा सूमो मदकोट में गोरी पुल पार कर जैसे ही धर्मशाला के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर खाई से होते हुए गोरी नदी तक पहुंच गई। जिससे वाहन सवार लोगों में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें कवींद्र सिंह रावत (30) पुत्र स्व। कुंदन सिंह निवासी मदकोट, ध्रुव उर्फ धीरज (18) पुत्र रतन राम, ग्राम बौना और हरीश बिष्ट (17) पुत्र पान सिंह निवासी निर्ताेली की मौत हो गई। चौथा सवार सूरज पालीवाल (19) पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी बाता घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू चलाया गया। मौसम खराब होने तथा दुर्घटनास्थल अति दुर्गम होने से काफी मशक्कत के बाद शवों और घायल को सड़क तक लाया गया। घायल सूरज को मदकोट अस्पताल पहुंचाया। जहां से रात को ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक कवींद्र के दादा स्व। नैन सिंह रावत जाने माने सर्वेयर रहे हैं। ब्रिटिश शासनकाल में उन्होंने हिमालयी क्षेत्र में ट्रेल पास की खोज की थी। वर्तमान में थल-मुनस्यारी मार्ग और मुनस्यारी के पर्वतारोहण संस्थान उन्हीं केनाम से है।

Posted By: Inextlive