आगरा। केंद्रीय कारागार से 250 कैदियों की लिस्ट शासन को भेजी गई थी। शासन ने रिहाई करने योग्य वृद्ध और बीमार कैदियों की सूची मांगी थी। इनमें तीन श्रेणियों में कैदी पात्र बनाए गए। इनमें ऐसे कैदी भी हैं, जिन्होंने 16 साल की सजा काटी हो और चार साल श्रम किया हो। इसके अलावा 70 साल की उम्र के वह कैदी जिन्होंने 12 साल की सजा पूरी कर ली और और 80 साल के वह कैदी जिन्होंने 10 साल की सजा पूरी की हो। गुरुवार को चार कैदियों को रिहा किया गया था। शनिवार को 33 कैदियों को रिहा करने के आदेश मिला, लेकिन 30 को रिहा किया गया। दो कैदियों के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है, जबकि एक कैदी मानसिक रूप से बीमार है। रिहा कैदियों में 70 साल से अधिक उम्र के फीजू, श्यामलाल, व विहारी हैं।

Posted By: Inextlive