आदमियों की हमेशा एक शिकायत रहती है कि वह अपने पार्टनर को किस तरह खुश रखें। इसके लिए हर कोई अलग-अलग तरीके अपनाता है। लेकिन आप जो कर रहे हैं उससे आपकी सोलमेट क्‍या वाकई खुश होती है नहीं ना...तो आइए हम बताते हैं वो चार आसान तरीके जिसको अजमाते ही पार्टनर हो जाएगा आप पर लट्टू...

1. हंसी तो फंसी :-
कहते हैं न कि लड़की के दिल तक पहुंचने का रास्ता उसकी मुस्कान से होकर गुजरता है। आप किसी भी लड़की को खुश करने के लिए जो भी कुछ करते हैं वह परमानेंट नहीं रहता। लेकिन आप अगर उसको हरदम हंसाते रहते हैं तो इससे बढ़िया तरीको कोई दूसरा नहीं। जी हां रिसर्च भी यही कहती है जो लड़के अपने पार्टनर को हमेशा हंसाते हैं उन्हें वह अन्य लड़कों के मुकाबले ज्यादा पसंद करती हैं। तो फिर आज से आप भी सीखिए जोक सुनाना और उसको बनाए अपना दीवाना।
2. लंबाई को मिलता है बहुत फायदा :-
हैंडसम और टॉल लड़के हमेशा से ही महिलाओं को आकर्षित करते आए हैं। इसके पीछे तर्क है कि लंबे लड़को को डेट करने के दौरान लड़कियां खुद को काफी सुरक्षित महसूस करती हैं। हालांकि अगर आप भी लंबे हैं तो इस लंबाई का फायदा आप अपने पार्टनर को दे सकते हैं। यानी कि घर में अक्सर कुछ सामाना ऐसी ऊंची जगहों पर रखा होता है जहां लड़कियां पहुंच नहीं पाती। ऐसे में यदि आप जमीन पर खड़े-खड़े वो सामान उतारकर दे देते हैं, तो यकीन मानिए पार्टनर आपकी दीवानी हो जाएगी।

3. बच्चों के साथ खेलें :
यह अपने पार्टनर का दिल जीतने का बेस्ट तरीका है। लड़कियां उन लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं जो बच्चों से ज्यादा प्यार करते हैं। अगर आप किसी बच्चे के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। तो वो लड़की आपको काफी पसंद करेगी।
4. हो जाइए तैयार :-
आमतौर पर लड़कियां अपने पार्टनर की ड्रेस पर इतना ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन अगर आप बीच-बीच में कुछ अलग या नई ड्रेस पहनकर पार्टनर के साथ घूमने जाते हैं तो यकीन मानिए उसे यह काफी अच्छा लगेगा।

Relationship News inextlive from Relationship Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari