राजधानी द‍िल्‍ली में तीन युवकों ने एक 40 वर्षीय शख्‍स पर 22 बार चाकू से वार कर उसकी हत्‍या कर दी। पुल‍िस का कहना है क‍ि इन तीन हत्‍याआरोप‍ियों में से एक युवक को शक था मृतक और उसकी मां के अवैध संबंध थे। द‍िल्‍ली पुल‍िस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर ल‍िया है।

मृतक के परिजनों ने जताया था शक
नई दिल्ली (प्रेट्र)। दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह घटना दक्षिण पश्चिम दिल्ली की है। 17 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी की पीर बाबा मजार के नजदीक घायल अवस्था में एक अधेड़ व्यक्ति पड़ा हुआ है। इस दौरान उसे उपचार के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मृतक का नाम राजू उर्फ मामराज है। राजू के परिजनों ने उसकी हत्या के मामले में (20) वर्षीय अमन की भूमिका पर संदेह किया था।
अमन ने दो दोस्तों के नाम बताए
राजू के परिवार वालों का कहना था कि अमन को इस बात का शक था राजू और उसकी मां के अवैध संबंध हैं। 16 अप्रैल को अमन ने राजू से इस बात पर झ़गड़ा करके धमकी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने अमन की तलाश शुरू की। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपनी जगहें बदल रहा था। उसके कई रिश्तेदारों के घर पर भी छापा मारा गया। हालांकि इसके बाद पुलिस ने अमन को उसके ही घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों आशीष (21) और साहिल (19) के नाम बताए।
 
22 बार चाकू से वार कर की हत्या
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अमन के उन दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त शिवेश सिंह का कहना है कि उसे शक था राजू और उसकी मां के बीच दोस्ताना संबंध थे। इसके चलते उसने कई बार राजू को रोकने की कोशिश भी की। उसने राजू को अपने घर आने से भी मना किया था लेकिन वह नियमित उसके घर आ रहा था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर राजू की हत्या की योजना बनाई। इस दौरान उसने राजू पर 22 बार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

राज्यपाल ने छुए गाल, महिला पत्रकार चेहरा धो-धोकर हुई परेशान

दिल्ली में बिजली कटने पर मिलेगा पैसा, न मिलने पर यहां शिकायत कर सकेंगे उपभोक्ता

Posted By: Shweta Mishra