सऊदी अरब में 42 पाकिस्तानी हज यात्रियों की मौत हो गई है। पाकिस्तान के मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है।

इस्लामाबाद (आईएएनएस)। सऊदी अरब में चल रहे हज यात्रा के दौरान कम से कम 42 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की विभिन्न कारणों से मौत हो गई है। पाकिस्तानी धार्मिक मामलों और अंतर-विश्वास सद्भावना मंत्रालय ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की। मंत्रालय के मुताबिक, मरे हुए 42 लोगों में 30 पुरुष और 12 महिलायें हैं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने या सड़क दुर्घटनाओं में हुई है।
40 से 80 साल तक के लोगों की मौत
मृत तीर्थयात्रियों की उम्र लगभग 40 साल से लेकर 80 साल तक की है। मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, 184,210 पाकिस्तानी तीर्थयात्री इस वर्ष हज करने के लिए सरकारी और निजी कार्यक्रमों के तहत सऊदी अरब पहुंचे हैं। गौरतलब है कि सऊदी अरब में मक्का (Mecca) के पास मीना में 19 अगस्त से तरवियाह की रस्म के साथ हज की शुरुआत हो गई है। इसमें 19 लाख 66 हजार 461 यात्रियों ने भाग लिया है। सरकार ने हज यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 25 अस्पतालों और 155 स्वास्थ्य केंद्रों का सभी स्थलों पर व्यवस्था किया है। 155 केंद्रों में 5 हजार बिस्तर, 180 एंबुलेंस और 100 वाहन आवंटित किये गए हैं।

अमेरिका : बुजुर्ग सिख व्यक्ति को बेरहमी से पीटने के जुर्म में पुलिस प्रमुख का बेटा गिरफ्तार

अमेरिका में एक हफ्ते के अंदर दूसरे सिख पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

Posted By: Mukul Kumar