करीब एक दशक पहले दुर्घटनावश सीमा पार चली गई गीता आज भारत वापस लौट रही है। इस संबंध में दोनों देशों की सरकारों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। वैसे मूक-बधिर गीता के अलावा कई और भारतीय पाकिस्‍तान में रह रहे हैं। कुछ जेलों में बंद हैं तो कई लोगों को पाकिस्‍तान की नागरिकता मिल गई है। साल 2011 में पाकिस्‍तान के लाहौर में हुए बम धमाके के चलते वहां रह रहे कई भारतीयों को आतंकवादी समझकर गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि उसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने लोगों को पाकिस्‍तान जाने से मना कर दिया था। वैसे कुछ भारतीय ऐसे भी हैं जो पाकिस्‍तान जाकर बस गए। आइए देखें एक लिस्‍ट...


(1) जॉन एलिया :- उर्दु कवि जॉन एलिया पाकिस्तान के काफी मशहूर गजल गायक हैं। वह एक फिलॉस्फर और स्कॉलर भी है। एलिया का जन्म 15 दिसंबर 1931 को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुआ था। एलिया जब युवा थे उस समय पाकिस्तान को एक मुस्िलम देश बन रहा था। ऐसे में एक मुस्लिम होने के नाते जॉन एलिया ने पाकिस्तान जाने का निश्चय किया। और 1957 में वह पाकिस्तान चले गए। जहां उन्होंने कराची में अपना घर बना लिया। जॉन ने कॉलमनिस्ट जाहिदा हिना से शादी की थी। वैसे जॉन ने अपनी पूरी जिंदगी पाकिस्तान में रहकर गुजार दी और 2002 में उनकी मृत्यु हो गई।
(4) जाहिदा हिना :- 1947 में जन्मीं जाहिदा खान के पिता ने उनके जन्म के बाद पाकिस्तान में आकर रहने लगे। जाहिदा की पढ़ाई-लिखाई कराची में हुई। उन्हें स्टोरी और कविताएं लिखने का बहुत शौक था। बताते हैं कि 9 साल की उम्र में जाहिदा ने अपनी पहली स्टोरी लिखी थी। इसके बाद 1960 में जाहिदा ने पत्रकारिता को अपना करियर बनाया और कॉलम लिखने लगीं। आपको बताते चलें कि जाहिदा ने मशहूर शायर जॉन एलिया के साथ शादी की थी।


(5) सोराया सिकंदर :- भारतीय पिता और मुस्लिम मां से जन्मीं सोराया सिंकदर एक अच्छी आर्टिस्ट और पेंटर हैं। वह कराची में woodblocks, ink drawings, silkscreen prints और oil on canvas landscape paintings के चलते काफी मशहूर हुईं। हालांकि सोराया का जन्म तो हिंदुस्तान में हुआ था, लेकिन वह कभी यहां रही नहीं। वह कई देशों में घूमीं। आखिर में उन्होंने पाकिस्तान में रहने का मन बना लिया और अब वहीं रह रही हैं।inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari