- पुलिस का प्रेशर बढ़ने पर छोड़कर भागे अपहर्ता

- खोराबार एरिया से हुआ था किशोरी का अपहरण

GORAKHPUR: खोराबार एरिया के पयासी से दो साल पहले अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपी किशोरी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गए। बरामद किशोरी से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। किशोरी का कहना है कि उसके साथ पांच लोगों ने रेप किया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सुस्त पड़ गई थी पुलिस की जांच पड़ताल

दो साल पहले एक नवंबर ख्0क्ख् को पयासी की एक किशोरी सुबह टहलने गई। तभी बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। इस मामले में पयासी के प्रधान रामप्रीत और दिग्विजय का नाम आया। जांच पड़ताल के बाद किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रधान के जेल जाने के बाद मामले में सुस्ती आ गई। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश करती रही।

अभियुक्तों की कुर्की कर चुकी है पुलिस

नाबालिग किशोरी का अपहरण करने के मामले में फरार आरोपियों की कुर्की पुलिस कर चुकी है। ख्9 अप्रैल ख्0क्फ् को पुलिस ने आरोपी दिग्विजय सहित अन्य की प्रापर्टी कुर्क कर ली। लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। मामले की विवेचना में किशोरी का पता लगाने की कोशिशें चलती रहीं।

रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भागे अपहर्ता

ट्यूज्डे को किशोरी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिली। महिला थाना की पुलिस उसे अपने साथ ले गई। फिर उसको खोराबार पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस से जुड़े लोगों का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस दबाव बना रही थी। इसलिए अपहरणकर्ता उसको गोरखपुर पहुंचाकर दोबारा भाग गए। मामले के विवेचक एसआई सतीश कुमार ने किशोरी से बयान लिया।

चार दिन देवरिया में रखा, फिर ले गए परदेस

किशोरी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ खेतों की तरफ टहलने गई। तभी बाइक सवार चार लोगों ने उसका अपहरण किया। असलहा दिखाकर उसको बाइक पर जबरन बिठाया। इसके बाद वहां से कुछ दूर खड़ी फोर व्हीलर में बैठाया। गाड़ी में कोई नशीली दवा सुंघाकर अचेत कर दिया। होश में आने पर मालूम हुआ कि वह देवरिया के आसपास कही हैं। देवरिया में उसके साथ कई लोगों ने शारीरिक संबंध बनाए। फिर चार दिनों बाद असोम में रहने वाले आरोपी दिग्विजय के रिश्तेदार के वहां ले गए। वहां किराये के कमरे में रखकर कई बार रेप किया। इसके बाद तीन लोग गांव लौट आए, लेकिन दिग्विजय उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

विवेचक ने किशोरी का बयान लिया है। किशोरी ने पांच लोगों का नाम बताया है। मामले में प्रकाश में आए अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जेपी सिंह,

एसओ, थाना खोराबार

Posted By: Inextlive