पाक अपनी आंतकी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा है। वह अक्‍सर ही भारतीय सीमा के अंदर सैनिकों पर निशाना साधने की हरकत करता है। हाल ही में पठानकोट में हुआ आंतकी हमला इसी का एक हिस्‍सा है। जब कि भारत लगातार सब्र का बांध रखकर उसे चेतावनी दे रहा है। ऐसा नहीं है कि भारत उसे जवाब नहीं दे सकता है लेकिन दोनों देशों में शांति बनी रहें इसीलिए वह ऐसे बड़े फैसले लेने में पीछे हट रहा है। आज भारत के पास कई ब्रह्मास्‍त्र हैं जो एक पल में दुश्‍मनों का सफाया कर सकते हैं। ऐसे में आईए जानें भारतीय रक्षा के 5 ब्रह्मास्‍त्रों के बारे में...


अपाचे एएच 64डी अपाचे एएच 64डी लॉंगबो हेलीकॉप्टर सर्वाधिक आधुनिक मल्टी-रोल युद्धक हेलीकॉप्टर है। यह हर तरह के मौसम में रात में युद्धक अभियान संचालित करने की की ताकत रखता है। यह हेलीकॉप्टर थर्मल इमेजिंग सेंसर से काम लेता है। जिससे साफ है रात के अंधेरे में भी दुश्मन इससे बच नही सकता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह एक मिनट से कम समय में 128 लक्ष्यों तक को पहचानने के साथ 16 लक्ष्यों पर निशाना साधने की क्षमता है। इसका रिकॉर्ड है कि अपाचे ने इराक में कवच को नष्ट करने और अफगानिस्तान के पहाड़ी में छिपे तालिबान को नष्ट किया है।ब्रह्मोस मिसाइल
भारत में ध्वनि की गति से भी तेज चलने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण करने के बाद उसे ब्रह्मोस का नाम दिया गया। भारत ने इसका निर्माण रूस के सहयोग से किया है। ब्रह्मोस 290 किलोमीटर तक की मार करने की क्षमता रखती है और इसका वजन तीन टन है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह जहाज, पनडुब्बी और हवा समेत कई प्लेटफॉर्म से दागी जा सकती है। यह एक सेकेंड में 1020 मीटर की स्पीड तय कर सकती है। इसे उड़ने में बस 35 सेकेंड लगता है। ये मिसाइल ध्वनि की गति से 2.8 गुना ज्यादा गति से उड़ान भर सकती है। आईएनएस-चक्ररूस से दस साल के लीज पर ली गई परमाणु पनडुब्बी नेरपा को भारत ने आईएनएस-चक्र-11 नाम दिया है। यह आज भारतीय नौसेना में शामिल है।  आईएनएस चक्र का वजन - 8140 टन और पनडुब्बी की लंबाई करीब 110 मीटर है। इसकी समुद्र में इसकी रफ्तार- 43 किमी प्रति घंटा है। इसे यूनाइटेड शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन से 90 करोड डॉलर से ज्यादा की अनुबंध राशि पर लिया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि आइएनएस चक्र पनडुब्बी एक बार में तीन महीने से अधिक समय तक पानी के अंदर रह सकती है। इसके पास आईएनएस फॉक्सट्रॉट और किलो श्रेणी एवं 209 श्रेणी की पनडुब्बियां हैं।

inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Shweta Mishra