दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो से जुड़ीं पांच अनसुनी बातें
1 - इनका असली नाम जेत्सुन जमफेल गवांग लोबसांग येशी तेनजिन ग्यात्सो है। इनके नाम को आम बोलचाल में लाने के लिए छोटा किया गया और इन्हें बोला गया तेनजिन ग्यात्सो। दूसरे दलाई लामा के बाद से हर दलाई लामा के नाम पर बतौर उपनाम ग्यात्सो लगाया जाने लगा।
2 - एक रिपोर्ट के अनुसार दलाई लामा ने जवाहर लाल नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक भारत के हर प्रधानमंत्री से हाथ मिलाया है।
3 - दलाई लामा विज्ञान और प्रौद्योगिकी से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। शिकागो ट्रिब्यून के अनुसार उन्होंने खुद ये बात कही कि अगर वो दलाई लामा नहीं बनते, तो इंजीनियर होते।
4 - दलाई मांसाहारी हैं। ये दलाई लामा शुरू-शुरू में शाकाहारी ही थे, लेकिन ऐसा बहुत कम समय तक कायम रह सका। उसके बाद पीलिया जैसी कुछ शारीरिक दिक्कतें होने के कारण इन्हें अपने आहार में मांसाहार को भी शामिल करना पड़ा।
5 - पिछले दशक में दलाई लामा ने लगातार समलैंगिक अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाई है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार लैरी किंग के साक्षात्कार में समलैंगिक अधिकारों पर अपने रुख के बारे में पूछे जाने पर दलाई लामा ने कहा कि समलैंगिक शादी प्रत्येक सरकार और व्यक्ति के व्यवसाय से ऊपर उठ गया है। उन्होंने कहा कि अगर दो लोग, एक जोड़ा वास्तव में इस बात को महसूस करता है कि दोनों पक्ष एक दूसरे से पूरी तरह से सहमत हैं, संतुष्ट हैं तो फिर ठीक है। दोनों को एक हो जाना चाहिए।