रिश्ते... क्योंकि इन्हीं वास्तु वेब्स के निर्देशों से ही हमारे जीवन में मांगलिक कार्यों का होना ना होना या होना भी तो बहुत दिक्कतों के बाद होने का संकेत मिलता है।

आज हर व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण रूप से सफल होना चाहता है और वह इसके लिए पूरे जतन भी करता है। स्वयं को अपने जीवन में आगे ले जाने के लिए मेहनत करता है। पर क्या ऐसा हो पाता है। शायद हां, शायद नहीं। मेहनत तो हर व्यक्ति करता है फिर कौन सी कड़ी है जो उसे उसके लक्ष्य तक नहीं पहुंचने देती। 'हां’ मैने इसलिए कहा कि जिन-जिन का घर और उसकी आंतरिक तरंगें दोषमुक्त होंगी उन लोगों को तो उनकी मेहनत के साथ उचित फल मिलता है और 'नहीं’ इसलिए कि वह लोग मेहनत कर रहे हैं और उनको मेहनत का फल मिलने में बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

कहने का मतलब सिर्फ इतना है, मित्रों कि यदि मेहनत करने के साथ-साथ हमारे घर, कार्यक्षेत्र के वास्तु वेब्स भी सही होंगे तो हमें जीवन में कुछ और ज्यादा सफलता मिल सकती है। यह सफलता हमें हर दिशा से मिल सकती है, फिर वह चाहे उसके आंतरिक स्थिति हो या स्वास्थ्य हो, बच्चों की पढ़ाई हो या रिश्ते हों।

रिश्ते... क्योंकि इन्हीं वेब्स के निर्देशों से ही हमारे जीवन में मांगलिक कार्यों का होना, ना होना या होना भी तो बहुत दिक्कतों के बाद होने का संकेत मिलता है। आज कहीं-कहीं देखने में आता है कि विवाह में देरी हो जाती है, योग्य वर नहीं मिलता है या सगाई का ना होना या सगाई होकर टूट जाना सुनने में आता है। कितनी बार तो सारी बात फाइनल हो जाती है, शादी की तारीख तक तय हो जाती है लेकिन फिर भी विवाह नहीं हो पाता है। इस कारण बहुत से व्यक्तियों की विवाह योग्य उम्र होते हुए भी समय पर विवाह की बात पक्की नहीं हो पाती है।

मैंने अपने अनुभव में पाया कि जहां ऐसी परेशानी होती हैं वहां की वास्तु वेब्स भी अच्छी नहीं होती है। इसके कारण घर के लोगों को यह समस्या आती है।

1. घर में 'प्यूनिया के फूल’ या उनका पोस्टर लगना रिश्तों में बहुत शुभता देता है।

2. दो पक्षियों के जोड़े का पोस्टर या फोटो भी लगाएं तो बेहतर है। इसे शुभ माना जाता है।

3. विवाह योग्य व्यक्ति के कमरे में परदों का रंग हल्का गुलाबी हो।

4. कमरे में डूबते हुए सूरज या जगह की फोटो, पोस्टर ना लगाएं। यह तनाव के साथ कष्ट भी दे सकते हैं।

5. विवाह योग्य लड़के या लड़की के कमरे में पूरी श्रद्धा के साथ रोज क्वार्टज रखें। यदि यह स्थान दक्षिण-पश्चिम हो तो और भी अच्छा है।

घर के इन हिस्सों में वास्तु दोष से रिश्ते होते हैं प्रभावित, मेहनत के बाद भी नहीं मिलती पहचान

वास्तु के अनुसार घर और कार्यस्थल का होना क्यों हैं जरूरी? ये है जवाब

 

Posted By: Kartikeya Tiwari