- नगर निगम में 2355 संविदा सफाई कर्मियों की होनी है भर्ती

mitendra.gupta@inext.co.in

Meerut । बेरोजगारी का आलम क्या है इसका अंदाजा इस बाद से लगाया जा सकता है कि नगर निगम में 2355 संविदा कर्मियों की भर्ती के लिए एक लाख 20 हजार फार्म आए हैं। एक पद के लिए पचास से अधिक फार्म हैं। 80 हजार नगर निगम में और चालीस हजार फार्म डाक के द्वारा 92 बोरे में नगर निगम में पहुंचे हैं।

बनाई गई समिति

नगर निगम ने फार्म में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए एक समिति का गठन किया है। समिति में उप नगर आयुक्त, मख्य अभियंता, संपत्ति अधिकारी, एक्सईएन, कर निर्धारण अधिकारी समिति में रखे गए हैं।

समिति करेगी निगरानी

डाक विभाग द्वारा नगर निगम में 92 बोरे में चालीस हजार फार्म आए हैं। यह फार्म नगर निगम द्वारा बनाई गई समिति के निगरानी में खुलेंगे। बोरे में आए फार्म को जाति और शिक्षा के अनुसार छांटा जाएगा। उसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

जमा नहीं हुए फार्म

नगर निगम में आउटसोर्सिग सफाई कर्मी संविदा भर्ती का विरोध कर रहे हैं। सफाई कर्मियों ने कई इसको लेकर हंगामा किया। फार्म जमा करने आए लोगों को सफाई कर्मियों ने भाग दिया था। जिसके कारण अनेक लोगों के फार्म जमा नहीं हो सके।

भर्ती होगी तो सुधरेगी सफाई व्यवस्था

नगर निगम में 2355 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती हो जाएगी तो शहर की सफाई व्यवस्था में खासा सुधार हो जाएगा। अभी तक नगर निगम में 3225 सफाई कर्मी हैं। हालांकि मानक के अनुसार नगर निगम में 2355 भर्ती हो जाने के बाद भी तीन हजार सफाई कर्मी कम हैं। बहरहाल सफाई कर्मियों की भर्ती से शहर की सफाई व्यवस्था में जरूर सुधार हो जाएगा।

Posted By: Inextlive