- 510 थल सेना बेस वर्कशॉप ने मनाया 77वां स्थापना दिवस

Meerut : भ्क्0 आर्मी बेस वर्कशॉप का 77वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर आयोजित एक विशेष कार्यशाला में बेस वर्कशॉप के कमांडेंट ब्रिगेडियर आरएस यादव ने कहा कि आज का युग एक संघर्षपूर्ण प्रतियोगिता का युग है। हर दिन नई-नई चुनौतियां आ रही हैं। कार्यशाला के अंदर जरूरत की सभी चीजें मौजूद हैं। आने वाले समय में हमें अपनी कार्य कुशलता और बढ़ानी है। इसके लिए कर्मचारियों को ज्ञानव‌र्द्धन के लिए मौका दिया जाएगा क्योंकि आने वाले समय में हमें नई परियोजनाएं व नए किस्म के उपकरण के ओवरहॉल की जिम्मेदारी मिलने वाली है।

कर्मचारियों से लगवाया नारा

इससे पहले उन्होंने वर्कशॉप के सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की लगन व मेहनत से वर्कशॉप की कार्यदक्षता बढ़ रही है। हम सबके लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कर्मचारियों से 'कर्म ही धर्म है' का नारा भी लगवाया। स्थापना दिवस के मौके पर सैनिक परिवार कल्याण का आयोजन किया गया। इसी मौके पर सप्ताह व्यापी खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ब्रि। यादव ने पुरस्कृत किया। बता दें कि क्भ् अप्रैल क्9फ्8 को इस वर्कशॉप की स्थापना हुई थी।

Posted By: Inextlive