RANCHI : असम में बोड़ो उग्रवादियों द्वारा भ्ख् निर्दोष आदिवासियों की नृशंस हत्या के विरोध में गुरुवार को भाजपा के बैनर तले सदभावना मार्च निकाला गया, जिसमें सीएम पद के दावेदार भाजपा नेता रघुवर दास, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रवींद्र राय, एमएलए सीपी सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इधर, रांची फैंस क्लब ने भी विरोध प्रदर्शन किया। फिरायालाल चौक पर असम सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री तरूण गोगोई का पुतला फूंका गया। क्लब के लोगों ने दो मिनट का मौन रख मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की। रांची फैंस क्लब एवं चडरी सरना समिति की ओर से प्रधानमंत्री से मांग की गई कि असम में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से व्यवस्थित की जाए। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मुनचुन राय, बबलू मुंडा, राहुल शर्मा, देवाशिष गायेन और अन्य शामिल हुए।

केंद्रीय सरना समिति ने की निंदा

केंद्रीय सरना समिति की ओर से गुरुवार को बिरसा समाधि स्थल पर असम में हुई निर्दोष आदिवासियों की हत्या पर दुख प्रकट किया और घटना की कड़ी निंदा की। समिति के लोगों की ओर से असम सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने और लोगों की सुरक्षा की मांग की गई।

सड़क दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची की मौत

कांके रिंग रोड सुकुरहुट्टू के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव के साथ पतरातू-रांची सड़क को जाम कर दिया। जिससे उस सड़क से गुजरने वाले वाहनों की लंबी लाइर्1न लग गई।

लिखित आश्वासन के बाद हटा जाम

घटना के बारे में बताया जाता है कि सुकुरहुट्टू निवासी सेवालाल महतो की पुत्री रोड पार कर रही थी। तभी तेज गति से आ रही डंपर ने चार साल की प्रियांशु को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद डंपर के ड्राइवर और खलासी फरार हो गए। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने उक्त डंपर में आग लगा दी। घटना स्थल पर पहुंची कांके पुलिस ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया पर उसे भी ग्रामीणों ने लौटा दिया। कांके थाना प्रभारी आशुतोष नारायण और डीएसपी मुकेश कुमार ने लोगों से जाम हटाने की अपील की। पर ग्रामीणों ने जाम हटाने से इनकार कर दिया। सीओ से लिखित आश्वासन के बाद ही जाम हटाया गया।

Posted By: Inextlive