PATNA : अपराध को रोकने के लिए पटना एसएसपी गरिमा मलिक की नेतृत्व में सभी थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने अपराधियों के यहां दबिश देकर पिछले 24 घंटे में हत्या सहित 67 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के इस अभियान के बाद कई आरोपी अंडरग्राउंड हो गए हैं। इसके साथ ही शाम होते ही पुलिस रोड चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस लगातार हर आन-जाने वाले संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

वाहन छोड़कर भागे युवक

पटना सिटी में पुलिस रात में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिध गाड़ी आते हुए दिखी। इस पर पुलिस ने तत्काल पीछा करना शुरू कर दिया। वाहन में सवार पांच लड़के गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। जब उस गाड़ी का डिटेल निकाला गया तो पता चला कि तीन दिन पहले वो गाड़ी किजंर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। गाड़ी की तलाशी लेने पर चोरी करने के उपकरण कैंची, पेचकश सहित अन्य सामान बरामद हुआ।

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बहादुरपुर थाना क्षेत्र में 31 अक्टूबर को असमाजिक तत्वों द्वारा एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसमें एक युवक घायल हो गया था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। बुधवार को दबिश देकर आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया।

पिस्टल और गोली बरामद

मेंहदीगंज थाना क्षेत्र में पेश्ेावर अपराधी सोनू केवट को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में मेंहदीगंज थाने में ही चोरी और आ‌र्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।

Posted By: Inextlive