जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 100 फुट ऊंचे सिआर बाबा झरने में एक विशाल पत्थर गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। वहीं 33 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है।


कई घंटे तक यह खोज अभियान चलाजम्मू  (पीटीआई)। जम्मू-कश्मीर के सिआर बाबा झरने में हुए हादसे को लेकर रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ताहिर सजाद भट ने पीटीआई को बताया कि यह रविवार को करीब 3.30 बजे हुआ है। छुट्टी का दिन होने से रियासी से 10 किलोमीटर दूर तलवारा में स्थित उत्तर भारत के इस बड़े झरने में बड़ी संख्या में लोग नहाने के लिए पहुंचे थे। अचानक से यहां पानी के साथ एक बड़ा पत्थर गिर गया। ऐसे में लोग इसके मलबे में दब गए। अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिलते ही  पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान पहुंचे और तेजी से बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान जेसीबी उपकरणों की मदद ली गई और कई घंटे तक यह खोज अभियान चला। मारे गए लोगों में छह जम्मू जिले के निवासी


घटना में सात की मौत और 33 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से छह जम्मू जिले के निवासी हैं। सचिन कुमार, सनी कुमार, लकी, कमल शर्मा, प्रीति गुप्ता और दर्शन देवी के रूप में पहचाने गए हैं। वहीं सातवें मृतक की पहचान नहीं हुई है। घायलों में भी अधिकतर लोग जम्मू जिले से है। अधिकारियों ने बताया कि जख्मी लोगों में उत्तर प्रदेश के अशोक कुमार और उनका पांच वर्ष का बेटा भी शामिल है। इसके अलावा घायलों में आठ लड़के और लड़कियों तथा सात महिलाएं शामिल हैं। सभी को निजी कारों से रियासी जिले के अस्पताल पहुंचाया गया है। 4 लाख रुपये की सहयता राशि का ऐलान  वहीं एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों  को 4 लाख रुपये की सहयता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं घायल लोगों को 30,000 रुपये की तत्काल राहत प्रदान देने की भी घोषणा की है। वहीं इस हादसे पर गवर्नर एनएन वोहरा ने भी गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यअधिकारी धीरज गुप्ता से घायलों के बेहतर इलाज कराने की बात कही है। वहीं राष्ट्रीय सम्मेलन के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस घटना पर दुःख व्यक्त किया। इसके अलावा बीजेपी के राज्य प्रमुख रविंदर रैना ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

अमरनाथ यात्रा : भूस्खलन से पांच की मौत सात घायल, खराब मौसम की वजह से रोके गए श्रद्धालु

अमरनाथ तीर्थ यात्रियों से भरी मिनी बस ट्रक से टकराई, 13 श्रद्धालु घायल तीन की हालत गंभीर

Posted By: Shweta Mishra