RANCHI रांची समेत पूरे झारखंड में अहले सुबह आए आंधी-तूफान और वज्रपात ने सात लोगों की जान ले ली। चतरा में जहां मकान पर पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, वहीं धनबाद में वज्रपात ने तीन लोगों की जान ले ली। रांची में सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर 60-70 किमी की रफ्तार ने तबाही ला दी। तेज आंधी में रांची कॉलेज कैंपस का एक पेड़ उखड़ कर गिर गया, जिससे कैंपस की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

पारा फिर 40 डिग्री पहुंचने को बेताब

रांची में सुबह-सुबह आई तेज आंधी के अलावा दिन की गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया। रांची का दिन का टेंप्रेचर सैटरडे को 39.6 डिग्री सेल्यिस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का टेंप्रेचर 20.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। रांची में सैटरडे को तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

पारे में आएगी गिरावट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के फॉरकास्ट के मुताबिक अगले तीन दिनों तक रांची में बारिश के आसार हैं। आसमान में आंशिक बादल रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Posted By: Inextlive