- मेयर पद के लिए नामांकन कराने वाले सचिन उपाध्याय, टीसी भारती ने लिया नाम वापस

- मेयर पद के लिए अब 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

- पार्षद के लिए नॉमिनेशन कराने वाले 68 प्रत्याशियों ने लिया नॉमिनेशन वापस

देहरादून: देहरादून नगर निगम में मेयर और पार्षद के लिए नॉमिनेशन करने वाले 70 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इनमें मेयर पद के दो प्रत्याशी शामिल हैं। नाम वापस लेने वालों में अधिकांश बागी प्रत्याशी हैं।

मेयर पद पर दो नामांकन वापस

नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय ने नामांकन कराया था। कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल उन्हें मनाने में कामयाब रहे, शनिवार को वे उनके साथ नगर निगम पहुंचे और सचिन उपाध्याय ने अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया। मेयर पद के प्रत्याशी टीसी भारती ने भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा को समर्थन देते हुए नामांकन वापस लिया।

इन पार्षद प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस

वार्ड 01 से 15 (06)

वार्ड 01, रवींद्र सिंह, राहुल रावत, वार्ड 03 त्रिलोक सिंह चौहान, वार्ड 11 भावना, दिनेश चंद, वार्ड 14 भूरिया देवी।

वार्ड 16 से 30 (08)

वार्ड 16 राजेश चौधरी, वार्ड 19 विमला मनहास, वार्ड 21 अल्पना जदली, वार्ड 22 नीतू जोशी, वार्ड 23 कामिनी शर्मा, वार्ड 27 सुबोध कुमार जैन, वार्ड 29 मुकेश कुमार, वार्ड 30 राजेश चौधरी।

वार्ड 31 से 45 (09)

वार्ड 31 मीना, वार्ड 32 जितेंद्र अग्रवाल, वार्ड 33 हरेंद्र, वार्ड 37 उर्मिला देवी, वार्ड 38 नरेश कुमार, मनमोहन पंत, शोभित तिवारी, वार्ड 40 कमलेश सोनी, वार्ड 42 रेणु कोला।

वार्ड 46 से 60 (12)

वार्ड 46 सौरभ थापा, वार्ड 49 अजय त्यागी, नुसरत निशाद खान, शाहिद अली, वार्ड 51 गोविंद सिंह बिष्ट, निहाल सिंह, मुमताज, सेन सिंह, वार्ड 55 अनिकेत सिंह, वार्ड 57 बीना उनियाल, वार्ड 60 पुष्पा पंत, मनोज कुमार।

वार्ड 61-75 (11)

वार्ड 63 सुधा प्रधान, वार्ड 64 विनीता, वार्ड 65 पुष्पा डोभाल, सुशील बहुगुणा, वार्ड 68 अर्चना थपलियाल, वार्ड 69 अब्दुल कयूम, एजाज अहमद, मो। फारुख, वार्ड 72 लोकेश सकलानी, वार्ड 73 रेणु रौतेला, वार्ड 75 आशीष गिरी।

वार्ड 76 से 90 (कुल 13)

वार्ड 76 दीपा ठाकुर, मीनाक्षी गोस्वामी, वार्ड 78 इकबाल राव, सुनील कुमार, वार्ड 79 अभिषेक परमार, वार्ड 80 शिवानी कक्कड़, वार्ड 82 आयुष, विवेक डंगवाल, वार्ड 85 अजय, वार्ड 86 मनोज कुमार, वार्ड 87 हरेंद्र गुसाईं, वार्ड 89 प्रिया वर्मा, वार्ड 90 ललित थापा।

वार्ड 91 से 100 (कुल 09)

वार्ड 91 केशव नंद, संदीप कश्यप, श्याम लाल, वार्ड 92 मुकुल बिष्ट, वार्ड 94 करुणा सिंह, राजेश कौशल, वार्ड 97 विनय पासवान, वार्ड 98 प्रशांत खरोला, वार्ड 100 बीना चंद।

Posted By: Inextlive