आजकल सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के स्‍टार किड्स का कब्‍जा साफ दिखाई दे रहा है। ये बच्‍चे सोशल मीडिया पर छाए रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इंस्टाग्राम ट्विटर और फेसबुक पर बड़ी संख्‍या में इनके फालोवर्स भी हैं। बॉस के तरीके से अपना जलवा बिखेरने वाले ये किड्स अपनी हर एक एक्‍टिविटी को सोशल मीडिया पर हर दिन शेयर करते हैं। ऐसे आइए जानें इन 8 स्‍टार किड्स के बारे में...


नव्या नवेली: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली भी सोशल मीडिया पर अपनी बादशाहत कायम किए हैं। नव्या भी अपने फॉलोवर्स के लिए टाइम-टाइम पर धमाका करती रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका बिकिनी में डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा है। इसके अलावा वह शाहरुख के बेटे के साथ भी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अहान शेट्टी: एक्टर सुनील शेट्टी के बेटी तो अथिया तो बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी है। वहीं कहा जा रहा है कि अब उनके बेटे अहान की बारी है। ऐसे में अहान शेट्टी सोशल मीडिया पर अपने बड़ी संख्या में फैंस बना चुके हैं। वह अपने फैंस के साथ अपने हॉट पोज और डिफरेंट लुक्स जरूर शेयर करते हैं।



कृष्णा श्रॉफ: जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ तो सोशल मीडिया पर आज बड़े फॉलोवर्स बना चुकी हैं। उनके फैंस उनकी हॉट अदाएं देखने के लिए बेकरार रहते हैं। पिछले साल अपनी टॉपलेस तस्वीर के कारण विवादों में भी रहीं। अलवीरा जाफरी:

अलवीरा जाफरी भी आजकल सोशल मीडिया की क्वीन की तरह हैं। वह भी काफी तेजी से लोगों का अटेंशन ले रही हैं। अलवीरा एक्टर व डांसर जावेद जाफरी की बेटी हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra