- 15 करोड 82 लाख रुपये की लागत से होगा फोर शीटर रोपवे का निर्माण

PATNA/ BIHARSHARIFF : राजगीर के रत्नागिरि पर्वत पर बनने वाला फोर सीटर रोपवे का निर्माण रविवार से शुरू हो गया। जिसे क्8 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास ख्8 नवम्बर को किया था। इस परियोजना पर कुल क्भ् करोड 8ख् लाख रुपए खर्च किए जाने हैं।

'राईट्स' की देखरेख में हो रहा काम

फोर सीटर रोपवे के निर्माण भारत सरकार के उपक्रम राईट्स के देखरेख में किया जाना है। रविवार को राइटस के परियोजना प्रबंधक नीतीश कौशिक व रोपवे निर्माण कंपनी के कन्वेयर कोलकाता के महाप्रबंधक विपुलव दास, आरसी चौधरी, कन्वेयर के सहायक कंपनी मेसर्स पंकज ने विहार पर्यटन विकास निगम के सहायक अभियंता अरुण कुमार सिंह व कार्यपालक अभियंता जयकिशोर राय की देखरेख में रोपवे निर्माण हेतू रत्नागिरि पर्वत के निचले सतह से सर्वे का काम शुरू किया गया।

की जाएगी मिट्टी की जांच

राइटस के परियोजना प्रबंधक नीतीश कुमार ने कहा कि सर्वे का काम एक सप्ताह के अन्दर खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद भू विज्ञान तकनीक से मिट्टी की जांच की जाएगी। मिट्टी की जांच के यह पता लगाया जा सकेगा कि इस फोर सीटर रोपवे में कितने टावर की आवश्यकता होगी तथा टावर की गहराई कितना दिया जाय। उन्होंने बताया कि अभी भ् टावर पर काम शुरू किया गया है। आवश्यता के अनुसार टावर की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

एक साथ बैठ सकेंगे चार लोग

आपको बता दें कि अभी के ¨सगल सीटर रोपवे के जरिए ब्00 लोग एक घंटे में आवागमन करते हैं। पर अब नए रोपवे की गति ख्.भ् मीटर प्रति सेकेंड होगा। नए रोपवे में कुल फ्म् केबिन होंगे। एक बार में एक केबिन में एक साथ ज्यादा से ज्यादा चार लोग बैठ सकेंगे। सभी केबिन पूरी तरह से सुरक्षित और पारदर्शी होगा.नए रोपवे की लंबाई भ्.भ्7 मीटर व उंचाई क्8म् मीटर होगा। इसके बीच-बीच में आवश्यकता के अनुसार पांच टावर का निर्माण किया जाएगा।

बिहार का पहला रोपवे

राजगीर में निर्मित होने वाला यह रोपवे बिहार का पहला रोपवे होगा। अब तक इस तरह का फोर सीटर रोपवे पूरे बिहार में कहीं नहीं है। वहीं देश के कुछ खास-खास जगहों पर ही इस तरह के फोर शीटर रोपवे है। जिनमें नामची, गुडगांव, कोलकता, श्रीनगर व मैहर शामिल है।

पर्यटन उद्योग को लगेगा पंख

राजगीर के रत्नागिरि पर्वत पर बनाए जा रहे यह फोर सीटर रोपवे बिहार में पर्यटन उद्योग को एक नया आयाम देगा। माना जा रहा है कि यह पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केन्द्र होगा। इससे यहां पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा होगा। वहीं सरकार के राजस्व की भी बढोतरी होगी व राजगीर सहित बिहार के पर्यटन उद्योग को चार चांद लग जाएगा।

Posted By: Inextlive