बॉलीवुड में स्टारडम पाना और बनाए रखना आसान नहीं हैं। यहां कब किसके सितारे बुलंदी पर पहुंच जाएं और कब गर्दिश में चले जाएं कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसके उदाहरण में 90 के दशक की ये अभिनेत्रियां हैं। जो शुरू में अच्‍छी फिल्‍में करने के बाद काफी दिन तक चर्चा में रहीं लेकिन फिर गुमनाम सी हो गईं। हालांकि सबकी वजहें अलग-अलग थीं। अब आप सोच रहे होंगे कि वो एक्‍ट्रेस कौन थीं तो यहां पर पढ़ें उनके बारे में...


ममता कुलकर्णी: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपना करियर 1993 में वक्त हमारा फिल्म से की थी। इसके बाद इन्होंने क्रांतिवीर, करन अर्जुन और सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी फिल्मों काम किया। हालांकि बाद में ये अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में घिरी और उसके बाद ये फिल्मों से गायब सी हो गईं। मीनाक्षी सेशाद्री:अभिनेत्री मीनाक्षी ने फिल्म हीरो से जैकी श्रॉफ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इन्होंने 80 के दशक के लगभग सभी बड़े बड़े स्टार्स के साथ काम किया। हालांकि शादी के बाद इनका फिल्मी करियर खत्म हो गया था। किमी काटकर:


बॉलीवुड का फेमस सॉन्ग जुम्मा चुम्मा दे दे तो याद ही होगा। इस गाने में एक्ट्रेस किमी काटकर ही थीं। यह अदाकारा भी बॉलीवुड से अचानक ही गायब हो गयी। किमी ने फोटोग्राफर और एड-फिल्म मेकर शान्तनु शोरे को जीवन साथी बनाया। मंदाकिनी: फिल्म राम तेरी गंगा मैली में काम करने वाली मंदाकिनी तो आपको याद ही होंगी। मंदाकिनी भी कुछ समय बाद पर्दे को अलविदा कह गईं। मंदाकिमी का नाम अंडरवर्ल्ड से रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रहा है। सोनाली बेंद्रे:

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने फिल्म दिलजले, सरफरोश जैसी फिल्मों में काम किया था। हालांकि 1999 के बाद सोनाली की फिल्मों ने दर्शकों पर जादू चलान बंद कर दिया। इसके बाद यह गुम सी हो गईं।

कोलकाता के मंदिर में अमिताभ की सरकार 3 वाली प्रतिमा, देखें जानी-मानी हस्तियों के मंदिरBollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra