ब्रिटिश नागरिक डेविड थॉमस ने सबसे भारी पत्‍ता गोभी उगा कर विश्‍व का 91 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्‍होंने युनाइटेड किंगडम की राष्‍ट्रीय जाइंट वेजिटेबल चैपियनशिप में अपनी विशालकाय पत्‍तागोभी प्रस्‍तुत करके इस रिकॉर्ड को भंग किया है।

तेईस किलो से ज्यादा की पत्तागोभी
ब्रिटेन के नागरिक डेविड थॉमस ने अपने देश की राष्ट्रीय विशाल सब्जियों की प्रतियोगिता में अपनी 23.2 किलोग्राम की लाल पत्तागोभी प्रदर्शित की। डेविड से पहले 1925 में स्टेविले, डर्बीशायर के आर स्ट्रॉ ने 19.05 किलोग्राम की गोभी उगा कर रिकॉर्ड बनाया था। इस रिकॉर्ड को तोड़ कर थॉमस काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि वे शानदार सब्जियां उगाने के लिए घंटों अपने बगीचे में मेहनत करते हैं। डेविड ने ये भी कहा कि अगले ही साल अपने खुद के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए वे बेहद उत्सुक हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
ऐसी प्रतियोगिताओं भाग लेते रहे हैं
ये पहली बार नहीं है जब डेविड ऐसी प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं, वे पहले भी ऐसा करते रहे हैं और पुरस्कार भी जीतते रहे हैं। डेविड के नाम इससे पहले भी कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। वे इससे पहले इसी प्रतियोगिता में सबसे भारी चुकंदर जो 7.87 किलोग्राम का था और 12.9 किलोग्राम का खीरा प्रदर्शित करके रिकॉर्ड बना चुके हैं।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से मिलनी है मान्यता
हालाकि जाइंट वेजिटेबल चैपियनशिप में डेविड को सबसे भारी लाल पत्ता गोभी उगाने का विजेता घोषित किया जा चुका है। ये भी निश्चित हो चुका है कि अब तक किसी ने भी इससे भारी पत्तागोभी नहीं उगायी है। इसीलिए उनका रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भेज दिया गया है। फिल्हाल वे गिनीज रिकॉर्डस से इसकी आधिकारिक पुष्टी होने का इंतजार कर रहे हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Molly Seth